रीवा। रीवा पुलिस अब रील बाजों पर विशेष नजर रखेगी। हैंडल छोड़ कर सीट पर खड़े होकर स्टंट करते हुए रील बनाने एवं वायरल वीडियो समेत ऐसे स्टंटबाजों पर पुलिस का कानूनी डंडा चलेगा। रीवा पुलिस मोहनिया टनल पर खास फोकस कर रही है। यहां कार्रवाई करने के लिए पुलिस चेतावनी जारी कर रही है। जिससे ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकें।
जान जोखिम में डालकर दौड़ाते है बाइक
दरअसल रीवा-सीधी की लाइफलाइन मोहनिया टनल में अक्सर युवा रील के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। रीवा पुलिस कप्तान गुरुकरण सिंह ने साफ कर दिया है कि टनल को स्टंट हब नही बनने दिया जाएगा और ऐसा करते हुए पाए जाने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त एक्शन लेगी, दरअसल मोहनिया टनल में अक्सर ऐसे वीडियों सामने आ रहे है। जिसमें युवा रील बनाने के लिए टनल में तेज गति से बाइक दौड़ाने के साथ ही वे तरह-तरह के स्टंट जैसे बाइक का हैंडल छोड़कर उसे दौड़ाना, चलती बाइक पर खड़े होकर रील बनाने के वीडियों सोशल मीडिया में वायरल कर रहे है। इसे पुलिस अब गंभीरता से ले रही है।
तीन तरह से निगरानी
रीवा पुलिस ने तीन तरह का एक्शन प्लान टनल के लिए बनाया है। जिसमें टनल के दोनों छोर पर बोर्ड लगेगे कि स्टंट किया तो जेल जाओगे, चलानी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस कैमरों से निगरानी करेगी और वायरल वीडियो को सबूत मानकर घर पर नोटिस भेजे जाएंगे। पुलिस के ऑफिशियल पेज से युवाओं को लगातार समझाएगी कि 30 सेकंड 4. 4. की रील जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।




