रामायण के क्रिटिसिजम के बीच बोले नामित मल्होत्रा… ये तो शुरुआत है

Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के दूसरे ग्लिम्प्स को कई लोगों ने सराहा तो कइयों ने ऐसा टारगेट किया जैसे प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने उनसे पैसे लेकर फिल्म में लगाए हों. ऐसा देखा गया कि एक साथ कई लोग रामायण पर टूट पड़े जैसे फिल्म को बदनाम करने के लिए कोई साजिश हो. खैर रामायण के मेकर्स ने तमाम नेगेटिव कमेंट्स को पोसिटीविली लिया है.

Namit Malhotra ने X में पोस्ट कर कहा- “पिछले कुछ दिनों में जो रिस्पॉन्स मिला है, वो सच में बहुत ज़्यादा ओवरवेल्मिंग, प्रेरक और विनम्र करने वाला रहा है. दुनियाभर में इतने लोगों के दिलों को राम की कहानी आज भी छू रही है, ये देखकर मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है. मैं सारी बातचीत, आप सबके उत्साह और फीडबैक को चेरिश कर रहा हूं. ये एक ऐसी कहानी है, जो अरबों लोगों के दिलों में बसी हुई है. इसलिए ये पूरी सावधानी डिज़र्व करती है.”

उन्होंने आगे कहा- “हज़ारों आर्टिस्ट्स और कोलैबोरेटर्स पूरी लगन और जुनून के साथ इस काम में लगे हुए हैं. वो आगे बढ़कर हर डिपार्टमेंट में अपना बेस्ट काम करने को लेकर बहुत उत्साहित और ऊर्जा से भरे हुए हैं. हम आपकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं. पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं और इसमें अपना जी-जान लगा रहे हैं. ये सब इसलिए ताकि रामायण को उस सम्मान के साथ प्रेजेंट किया जा सके, जिसकी वो हकदार है.”

नामित का कहना है कि रामायण पर सबका हक़ है और इसी भावना के साथ वो आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा अबतक आपने जो देखा वो सिर्फ शुरुआत है. उनकी पूरी टीम फीडबैक लेरक बड़ी शिद्धत से काम कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *