Ramayana Ravana Teaser Release Date: नामित मल्होत्रा की फिल्म रामायण (Ramayana) का इंतजार सिर्फ भारतीय नहीं पूरी दुनिया कर रही है. रामायण फिल्म से जुड़ा एक वीडियो रिलीज होता है तो महीनों तक उसकी चर्चा चलती रहती है लेकिन अब मेकर्स कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो इंटरनेट में आग ही लगा देगा। Ramayan फिल्म के अबतक 2 टीजर रिलीज हो चुके हैं और दोनों में Ranbir Kapoor दिखे मगर अब बारी Yash के रावण अवतार (Yash As Ravana) की है. खबर है कि मेकर्स रामायण का तीसरा टीजर आने वाला है जो पूरी तरह रावण के लिए डेडिकेटेड होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने नया टीजर तैयार करना शुरू कर दिया है, यश ने टीजर के लिए कुछ पोर्शन शूट भी कर लिए हैं. इसमें रावण के अलग अलग पहलु दिखाए जाएंगे जैसे उसे परमज्ञानी और कुशल सम्राट के रूप में दिखाया जाएगा. रावण शास्त्रीय संगीत और क्लासिकल डांस में भी निपुण था. और इस टीज़र में रावण के ये सारे पहलू सामने आएंगे. टीज़र का सबसे मज़बूत पहलू है तांडव. रावण भगवान शिव का परमभक्त था. और तांडव स्तोत्र रावण ने ही रचा था.
चर्चा है कि इस नए टीज़र में तांडव स्तोत्र को भी शामिल किया गया है. इसके लिए मशहूर क्लासिकल डांसर शम्पा गोपीकृष्ण को लाया गया है. उन्होंने यश के लिए तांडव स्तोत्र कोरियोग्राफ किया है. इससे पहले शम्पा ‘पद्मावत’ के लिए भी कोरियोग्राफी कर चुकी हैं. और बताया जा रहा है कि यश के लिए उन्होंने तांडव पर कथक बेस्ड कोरियोग्राफी डिज़ाइन की है.
रावण का टीजर कब रिलीज होगा
कहा जा रहा है कि इसे आपको यानी आम पब्लिक को दिखाने से पहले सैन डिएगो कॉमिक कॉन (Comiccon) में दिखाया जाएगा बाद में इंडिया में रिलीज होगा।




