रामायण के मेकर्स ने क्यों ठुकरा दी इतिहास की सबसे बड़ी OTT डील!

Ramayana OTT Deal: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म (Most Expensive Film Of Indian Cinema) को भारतीय सिनेमा के इतिहास कसबसे बड़ी ओटीटी डील (Biggest OTT deal in of Indian cinema) मिली मगर मेकर्स ने ठुकरा दी. 4 हजार करोड़ के बजट में बन रही रामायण 1 और रामायण 2 के मेकर्स ने अबतक की सबसे बड़ी OTT डील को रिजेक्ट कर दिया है.

खबर है कि एक OTT प्लेटफार्म ने रामायण के मेकर Namit Malhotra से Ramayana OTT Rights की चर्चा की, उस कंपनी ने मेकर्स को दोनों पार्ट्स के लिए 700 करोड़ रुपए ऑफर किए, इंडियन सिनेमा के इतिहास में आजतक किसी OTT प्लेटफॉर्म ने इतने ज्यादा पैसे कभी ऑफर नहीं किए इसके बावजूद मेकर्स ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दो पार्ट्स के लिए 700 करोड़ रुपए मेकर्स को काफी कम लगे भले ही ये सबसे बड़ी डील हो, नामित मल्होत्रा ने बिना सोचे एक पल में इस डील को रिजेक्ट किया है. उनका मानना है कि 4000 करोड़ रुपए की फिल्म के डिजिटल राइट्स कम से कम बजट का एक चौथाई यानी 1 हजार करोड़ रुपए होना चाहिए, रामायण इतना तो डिजर्व करती है. नामित का मानना है कि ये ऐसी फिल्म है जो आने वाली पीढ़ियों पर अपनी छाप छोड़ेगी

नामित का सोचना है कि रामायण के दोनों पार्ट्स के लिए एक हजार करोड़ की डील कम से कम होनी चाहिए ताकि वो बजट के बाकी 3 हजार करोड़ की रिकवरी सिनेमाघरों से करें और उसके ऊपर प्रॉफिट कमाएं।

वैसे भले ही रामायण को ऑफर हुई 700 करोड़ की ओटीटी डील को सबसे बड़ी डील माना जा रहा है मगर ये दोनों पार्ट्स के लिए है यानी एक फिल्म के लिए सिर्फ 350 करोड़ जबकि राजामौली की वाराणसी फिल्म को 650 करोड़ रुपए की डील ऑफर हुई थी और उन्होंने भी इसे ठुकरा दिया था, 275 करोड़ रुपए में तो पुष्पा द रूल की डील फ़ाइनल हुई थी ऐसे में रामायण के लिए 350 करोड़ रुपए की डील वाकई कम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *