Ramayana Latest Updates: नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की फिल्म रामायण में अबतक सिर्फ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor As Ram) के श्री राम अवतार को हाइलाइट किया गया है लेकिन मेकर्स ने अबतक यश का रावण रूप (Yash As Ravan Look) अनवील नहीं किया है. फैंस यश के लुक का इंतजार कर रहे हैं लेकिन फैंस के लिए फिल्म के निर्देशक नीतिश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने रावण के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट जरूर लीक कर दिया है.
नितेश तिवारी ने अमेरिका में फिल्म से जुड़े एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-
रावण के जीवन के कई पहलू थे, वो एक जबरदस्त वारियर था, अच्छा म्यूजिशियन था, विद्वान था और अपनी प्रजा के लिए दयालु राजा था इसके साथ ही वो एक महान शिवभक्त भी था. उसमे एक खलनायक होने से कई ज्यादा अच्छी खूबियां थीं.
हम फिल्म में रावण के उन सभी पहलुओं को भी दिखा रहे हैं क्योंकी ये जरूरी है क्योंकी इसमें एक बड़ी सीख छुपी हुई है कि भले आपमें कई खूबियां हों लेकिन अगर आपके अंदर बदले की भावना है और अहंकार है तो उसका अंजाम क्या हो सकता है.
सिर्फ नितेश नहीं रणबीर सिंह ने भी यश के रावण वाले किरदार की खूब हाइप बनाई है, इसी इवेंट में उन्होंने भी कहा था कि ‘यश के पास जबरदस्त स्टारडम है, रावण जैसा किरदार निभाने के लिए ऐसे ही इंसान की जरूरत है. जिसमें ऑरा और स्क्रीन प्रेज़ेंस हो. रणबीर बताते हैं कि आम लोग सालों से जो देखते आए हैं, यश वाला रावण उससे काफी अलग होने वाला है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऑडियंस यश को बड़े पर्दे पर देखने का खूब लुत्फ उठाएगी.
