Ramayana 2 की शूटिंग शुरू! हनुमान अवतार में दिखेंगे सनी देओल

Ramayana 2 Sunny Deol Hanuman Look: रणबीर कपूर की रामायण (Ranbir Kapoor Ramayana Film) के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है जो इसी साल दिवाली के मौके पर पूरी दुनिया में रिलीज होगी, इस बीच मेकर्स ने अगले साल दिवाली के मौके पर यानी Diwali 2027 में रिलीज होने वाली रामायण 2 (Ramayana 2) की शूटिंग भी शुरू कर दी है, खास बात ये है कि दूसरे पार्ट में रणबीर कपूर के साथ सनी देओल भी स्क्रीन शेयर करेंगे।

सनी देओल रामयण 2 में (Sunny Deol As Hanuman) भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म प्रोजेक्ट में सनी का यह पहला शूट है यानी पहले पार्ट में वे नज़र तो आ सकते हैं मगर सिर्फ उनकी झलक दिखाई जा सकती है। सेकेंड पार्ट की कहानी सीता-हरण के बाद की होगी. ऐसे में सनी और रणबीर ज्यादातर सीक्वेंस साथ ही शूट करेंगे.

खबर है कि “रणबीर कपूर ने मुंबई में अपने पार्ट की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं Sunny Deol 20 मार्च के आसपास सेट पर लौटेंगे. ये शेड्यूल काफी अहम माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भगवान राम और हनुमान के कई कॉम्बिनेशन सीन फिल्माए जाएंगे. ये सीन्स कहानी के लिए बहुत अहम होने वाले हैं.”

वहीं जल्द ही यश भी रामायण 2 की शूटिंग में लगने वाले हैं, फ़िलहाल वे अपनी फिल्म Toxic के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वैसे Yash का Ravan वाला किरदार रामायण के पहले पार्ट में भी दिखाई देगा जिसमे रावण सीताहरण करता है.

फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबर है कि मेकर्स राम नवमी के मौके पर इस फिल्म के हर किरदार का फर्स्ट लुक जारी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *