दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुचे राहुल गांधी, मिशन 2028 पर कर रहे मंथन

पंचमढ़ी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुचे है। वे प्रदेश के पर्यटक स्थल पचमढ़ी में बैठक करके मध्यप्रदेश के राजनीति की टोह लेने के साथ ही 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार कर रहे है। दरअसल पंचमढ़ी में कांग्रेस का 10 दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के बीच राहुल गांधी पहुचे और उन्होंने पार्टी संगठन के नीचे लेवल तक मजबूत बनाने की बात कही है। उन्होंने किसानों और आम जनता से समस्याएं उठाने और पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात सीनियर नेताओं से कही।

जिला अध्यक्षों से किए वन-टू-वन

राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिए और उन्होंने जिला अध्यक्षों से संवाद किया। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिशन 2028 के तहत सरकार बनाने का लक्ष्य देकर जुट जाने को कहा है। राहुल ने कहा कि बूथ जीतना ही चुनाव जीतने की कुंजी है. चिंतन शिविर में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, महिला भागीदारी और डिजिटल-सोशल मीडिया रणनीति पर भी मंथन हुआ। ज्ञात हो कि राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 20 साल से सत्ता से बाहर है. पार्टी 2028 में वापसी की मजबूत तैयारी कर रही है। राहुल गांधी के दौरे के दौरान पंचमढ़ी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, समेत प्रदेश के सीनियर नेता मौजूद रहें।

10 दिन का शिविर

ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई के द्वारा पचमढ़ी में 10 दिन का चिंतन शिविर लगाया गया है। जिसमें प्रदेश के हालातों, पाट्री की मजबूती एवं मिशन 2028 को लेकर गहन चर्चा की जा रही है। इस बैठक में पार्टी सभी प्रकोष्ठों के साथ संवाद करके उन्हे जरूरी निर्देश देने के साथ ही पार्टी की आगामी गतिविधियों से रूबरू करा रही है। जिससे पार्टी पदाधिकारी मैदानी स्तर पर काम करके हर स्तर से तैयार हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *