बीसीसीआई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को भारतीय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, वे अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति के सदस्य नियुक्त किया गया है। वही पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति के सदस्य नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद सर्वसम्मति से नई नियुक्तियां की गई है।
इस लिए किया गया चयन
प्रज्ञान ओझा को चयन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे का जो कारण सामने आ रहा है। उसके तहत अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रज्ञान यह जिम्मेदारी सम्हाल रहे थें। ऐसे में उनके अनुभव को प्रमुखता से लिया गया। प्रज्ञान को टेस्ट मैच का अच्छा खासा अनुभव है। इस नियुक्ति के लिए उनके टेस्ट मैच के कैरियार को भी देखा गया है। इस पद के लिए पार्थिव पटेल भी दावेदार थें, लेकिन उन्होने आवेदन ही नही किए।
प्रज्ञान ओझा का करियर
प्रज्ञान ने भारत के 24 टेस्ट, 18 वनडे और छह टी20 मैच खेले। 24 टेस्ट में उन्होंने 113 विकेट, 18 वनडे में 21 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 10 विकेट लिए। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर छह विकेट रहा। वहीं, वनडे में 38 रन देकर चार विकेट और टी20 में 21 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
प्रज्ञान ओझा से जुड़ी मुख्य बातें:
- करियर और पहचान: ओझा बाएं हाथ के स्पिनर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
- चीफ सेलेक्टर बनने का कारण: चयन समिति में वरिष्ठता (सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने) के आधार पर उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है।
- अन्य बदलाव: बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को भी पुरुष चयन समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया है।
- महत्वपूर्ण आंकड़े (अंतरराष्ट्रीय करियर):
- टेस्ट: 24 मैचों में 113 विकेट
- वनडे: 18 मैचों में 21 विकेट
- टी20 अंतरराष्ट्रीय: 6 मैचों में 10 विकेट
- साझा उपलब्धियां: वह 2010 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही, वह श्रीलंकाई लीजेंड मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट क्रिकेट में 800वें शिकार (विकट) बनने वाले ऐतिहासिक खिलाड़ी भी हैं।




