Power Penny Stock में FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयर ने दिया 456% रिटर्न!

Best Penny Stock: पॉवर सेक्टर की बिजली बनाने वाली कंपनी RattanIndia Power Ltd के शेयरों में सोमवार को तेज़ी देखने को मिली. शेयर में बीते दिन यानी सोमवार को 1 फीसदी की तेज़ी देखी गई, जिससे स्टॉक ने ₹11.19 के इंट्राडे हाई लेवल को टच किया. वहीं दिन के आखिर तक पावर सेक्टर के इस पेनी स्टॉक ने 0.82 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 11.13 रुपये के लेवल पर क्लोज़िंग दी.

सरकारी कंपनियों की है हिस्सेदारी

गौरतलब है कि, पावर सेक्टर के इस पेनी स्टॉक में दो दिग्गज सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी है. ट्रेंडलाइन के अनुसार, सितंबर 2025 तक, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के पास कंपनी के 235,127,715 शेयर यानी कंपनी की 4.38 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी. इसके अलावा, आरईसी लिमिटेड, जो भारत में पावर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है, की भी कंपनी में हिस्सेदारी है. ट्रेंडलाइन के अनुसार, आरईसी लिमिटेड के पास कंपनी में 92,568,105 शेयर यानी कंपनी की 1.72 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी.

FII ने भी बढ़ाई है हिस्सेदारी

पॉवर सेक्टर की बिजली बनाने वाली कंपनी पर FII यानी विदेशी निवेशक भी फिदा है. ट्रेंडलाइन के अनुसार, FII ने सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 4.95% से बढ़ाकर 5.12% कर दिया है.

क्या करती है कंपनी?

RattanIndia Power Ltd मुख्य रूप से बिजली के प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रेडिंग और ट्रांसमिशन के साथ-साथ अन्य संबंधित गतिविधियों में काम करती है. रतनइंडिया पावर भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली कंपनियों में से एक है. महाराष्ट्र में इसके दो बड़े थर्मल पावर प्लांट हैं जिनमें से एक अमरावती में तो वहीं दूसरे की बात करें तो दूसरा नासिक में है. प्रत्येक 1,350 मेगावाट बिजली पैदा करता है, यानी कुल 2,700 मेगावाट. कंपनी ने इन प्लांट में 18,615 करोड़ रुपये (करीब 2.5 अरब डॉलर) का निवेश किया है, जो 2,400 एकड़ में फैले हैं.

स्टॉक परफॉरमेंस

अगर बात बीते 6 महीने की करें तो इस स्टॉक में महज 5.60 प्रतिशत तक की ही उछाल देखी गई है. वहीं पिछले एक साल में यह स्टॉक 27 फीसदी तक गिरा है. लेकिन पिछले 5 साल में इस पेनी स्टॉक में निवेशकों को 456 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इस 5 साल में स्टॉक की कीमत 2 रुपये से अब 11 रुपये तक पहुंच गई है. स्टॉक का 52 वीक हाई लेवल 16.92 रुपये का है, तो स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 8.44 रुपये का है.

शेयर में क्या करें?

अब बात आती है की आखिर इस स्टॉक में आगे क्या करना है तो आपको बताएं इस स्टॉक में आप पोजिशन बनाने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन उससे पहले आपको इस पर गहरी रिसर्च कर लेनी चाहिए. गौरतलब है कि, आप इसके टेक्निकल और फंडामेंटल को अच्छे से जान लें समझ लें या किसी वित्तीय सलाहकार की मदद ले लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *