दिल्ली डिप्टी सीएम की थप्पड़ के गूज से गरमाई सियासत, केजरीवाल ने कहा गिरफ्तार करो

दिल्ली। दिल्ली की सियासत रविवार को तब गर्मा गई, जब एक वीडियों में दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा का थप्पड़ कांड सामने आ गया। यह वीडियों आम आदमी पार्टी ने शेयर किया है। जिसमें प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ लगाते हुए नजर आ रहे है। वही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग उठाई है कि थप्पड़ बाज मंत्री को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

ऐसा था मामला

दरअसल आम आदमी पार्टी का आरोप है कि तिलक नगर में सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा से सवााल कर रहे थे। एक युवक इसका वीडियों बना रहा था। इसी बीच उन्होंने युवक को थप्पड़ मार दिया, हालांकि इसके बाद उनके गार्ड और मौजूद साथियों ने युवक को दूर हटाया।

बोला युवक

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला पुलिस के सामने ही हुआ। उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने कहा कि उसने शिकायत दर्ज करा दी है। मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी। भाजपा को भी उन पर एक्शन लेना चाहिए, सस्पेंड कर देना चाहिए।

पूर्व सीएम ने कहा मौके पर जाऐगे

डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा का युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियों सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी की मांग किए है। उन्होने अपने एक्स पर लिखा है कि वे सोमवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने वीडियो में कहा है कि प्रवेश वर्मा, भ्रष्टाचार ऑन कैमरा एक्सपोज हो गया तो तुमने रिकॉर्डिंग करने वाले युवक को ही थप्पड़ मार दिया? अब ये घमंड टिकेगा नहीं तुम्हारा। अरविंद केजरीवाल जी खुद उस भ्रष्टाचार की सड़क का मुआयना करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *