नाना पाटेकर और नीलकंती की दिलचस्प लव स्टोरी, 750 रूपए खर्च कर की शादी, बिना तलाक के 35 वर्षाे से थें अलग

बॉलीबुड। दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके है, लेकिन उनके अनसुलझे किस्सों को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। 1 जनवरी, 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के गांव मुरुद-जंजीरा में जन्मे विश्वनाथ गजानन पाटेकर, जिन्हें दुनिया ने नाना पाटेकर के नाम से जाना। बगावती तेवर वाले नाना बचपन से ही बाकी बच्चों से अलग रहे। समाज की कुरीतियों को कला के माध्यम से दिखाना चाहते थे। इसलिए पहले थिएटर में आए, फिर फिल्मों का रुख किया।

फिल्मों के पोस्टर पेंट से फिल्म कलाकार और निर्माता

नाना पाटेकर के पिता दिनकर पाटेकर थे जो एक छोटा सा टेक्सटाइल प्रिंटिंग का व्यवसाय करते थे, और माता संजनाबाई पाटेकर थीं। नाना पाटेकर ने मुंबई के समर्थ विद्यालय और बाद में प्रतिष्ठित सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट तथा सर जे. जे. इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से पढ़ाई की। परिवार में आर्थिक तंगी आने के कारण उन्होंने महज 13 साल की उम्र में मुंबई की सड़कों पर फिल्म के पोस्टर और बिलबोर्ड पेंट करने का काम किया था।

फिल्मी सफर

नाना पाटेकर ने मराठी रंगमंच से अभिनय की शुरुआत की और 1978 की फिल्म गमन से बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी प्रमुख फिल्मों में आज की आवाज़ (1984), सलाम बॉम्बे (1988), परिंदा (1989), प्रहार द फाइनल अटैक (1991 – निर्देशन भी किया), क्रांतिवीर (1994), अग्निसाक्षी (1996), खामोशी (1995), अपहरण (2005), और वेलकम (2007)। उन्होंने वर्ष 2015 में महाराष्ट्र के सूखे से पीड़ित और संकटग्रस्त किसानों की मदद के लिए नाम फाउंडेशन की स्थापना की थी।

750 रूपए में नाना पाटेकर ने नीलकांति से किया था विवाह

जानकारी के तहत नाना पाटेकर ने नीलकांति पाटेकर से मात्र 750 के खर्च में शादी की थी और वे पिछले करीब 35 वर्षों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। दोनों के बीच यह अनोखा रिश्ता उनके जीवन के सबसे चर्चित पहलुओं में से एक रहा है, दरअसल साल 1978 में जब नाना पाटेकर और नीलकांति की शादी हुई थी, तब नाना पाटेकर थिएटर में काम करते थे और प्रति शो 50 रूपए कमाते थे। नीलकांति उस वक्त एक बैंक में अधिकारी थीं और 2,500 प्रति माह कमाती थीं। उन्होंने बेहद सादगी से सिर्फ 750 रूपए के कुल खर्च में शादी की थी और बचे हुए 24 रूपए से मेहमानों को कोल्ड ड्रिंक (गोल्ड स्पॉट) पिलाई थी।

दिलचस्प रही प्रेम कहानी

प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और नीलकंठी पाटेकर की प्रेम कहानी और विवाह बेहद सादगी भरा रहा। नाना पाटेकर और नीलकंठी (नीलू) की पहली मुलाकात मराठी थिएटर के दौरान हुई थी (नाटक जात न पुछो साधु की या अन्य मंच प्रस्तुतियों के समय)। साथ में काम करते हुए दोनों की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों ने 1978 में विवाह किया था, तब नाना पाटेकर करीब 27 वर्ष के थे। नाना पाटेकर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लगता था कि उनसे कौन शादी करेगा, लेकिन नीलकंठी ने उनका साथ चुना।

बिना तलाक 35 वर्षों से अलग

शादी के कुछ सालों बाद दोनों के बीच आपसी मतभेद और विचारों में भिन्नता आ गई। हालांकि उन्होंने कभी भी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया, लेकिन वे पिछले करीब 35 वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। अलग रहने के बावजूद नाना हमेशा नीलकांति का बहुत सम्मान करते थे और उन्होंने माना था कि उनके करियर में नीलकांति का बहुत बड़ा योगदान रहा है। नाना पाटेकर के दो बेटे हुए, जिनमें से एक बेटे की मौत अल्प आयु 2 वर्ष में ही हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *