Awarapan 2 vs Batwara 1947: बॉलीवुड में इंडिपेंडेंस दिवस 2026 के मौके पर बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लेश देखने को मिलने वालाहै। आवारापन 2 और बटवारा 1947 फिल्म अगस्त 2026 में एक दूसरे के करीब डेट पर ही रिलीज होने वाली है इमरान हाशमी और सनी देओल की इन फिल्मों को लेकर ऑडियंस के बीच पहले से चर्चा कामाहौल है। इस फिल्म की रिलीज डेट के टकराव को इस मुकाबले की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर आमने-सामने होंगी फिल्में
Awarapan 2 फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमा घर में रिलीज होने वाली है जबकि सनी देओल की बटवारा 1947 13 अगस्त 2026 को ऑडियंस के बीच रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्मों की रिलीज के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर देखने को मिलने वाला है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस की लंबी छुट्टी के दौरान दोनों फिल्में एक ही ऑडियंस वर्ग का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में रहेगी बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन शेयरिंग और शुरुआती कमाई को लेकर ट्रेंड सर्किट की नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़े: Awarapan 2 से होगा Emraan Hashmi का कमबैक
Awarapan 2 से जुड़ी क्या हैं बातें?
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन साल 2007 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। पहली फिल्म को 2007 में ऑडियंस के बीच अलग पहचान मिली थी इस पर भी इमरान हाशमी इसमें मुख्य भूमिका में है लेकिन फिल्म में कुछ नए कलाकार भी नजर आ रहे हैं जैसे दिशा पाटनी आदि, फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम किरदार में है। फिल्म के टीचर को ऑडियंस से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं फिल्म को गाने और कहानी को लेकर भी ऑडियंस में उत्सुकता का माहौल देखा जा रहा है।
बंटवारा 1947 से सनी देओल को क्या है उम्मीद?
भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड ड्रामा फिल्म बटवारा 1947 है। इसका निर्देशन डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के द्वारा किया जा रहा है। फिल्म बड़े स्तर पर तैयार किया गया है इसमें ऐतिहासिक घटनाओं को सिनेमा की तरह दिखने की कोशिश की गई है। ग़दर 2 की सफलता के बाद सनी देओल की फिल्मों को लेकर ऑडियंस की उम्मीद भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
बॉक्स ऑफिस पर किसे मिल सकता है ऐसे फायदा?
दोनों ही फिल्म का ऑडियंस वर्क कुछ हद तक एक अलग है आवारापन 2 फिल्म रोमांटिक और इमोशनल कहानी पसंद करने वाले ऑडियंस को ही अट्रैक्ट करेगी जबकि बटवारा 1947 फिल्म देशभक्ति और ड्रामा देखने वाले ऑडियंस को अपनी तरफ खींचने वाली है। हालांकि एक साथ रिलीज होने की वजह से दोनों ही फिल्मों की शुरुआती कमाई पर असर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े: 5वी कक्षा की किताबों में ऐश्वर्या राय की फिल्म का गाना Nimbuda के लिरिक्स
25 करोड़ की ओपनिंग क्या है स्थिति?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि आवारापन 2 फिल्म को पहले दिन लगभग 25 करोड रुपए की ओपनिंग का दावा है। हालांकि फिल्म की ओर से इस संबंध में कोई भी बयान नहीं दिया गया है वास्तविक कमाई एडवांस बुकिंग दर्शकों की रिएक्शन और फिल्म के समीक्षा पर ही देखने को मिलेगी।




