MP: प्रदेश में निगम-मंडल नियुक्ति सूची तैयार, केंद्रीय हरी झंडी का इंतजार

MP Corporation Appointments: मध्यप्रदेश में निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में 50 से अधिक नेताओं के नामों पर सहमति बन गई है और सूची लगभग तैयार हो चुकी है। अब केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही इन नियुक्तियों का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

MP Corporation Appointments: मध्यप्रदेश के निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियां अब जल्द पूरी हो सकती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में संभावित नामों की सूची लगभग अंतिम रूप ले चुकी है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ भी इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, इस सूची में 50 से अधिक नेताओं के नाम शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ और नाम जोड़ने के लिए सूची वापस भेजी थी, जिसके बाद प्रदेश स्तर पर संशोधन किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सूची को लेकर जल्द ही दिल्ली जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही इन नियुक्तियों का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

विवादित पदों पर टालमटोल

जहां नामों को लेकर विवाद है, उन पदों पर फिलहाल नियुक्तियां टाली जा सकती हैं। सहमति बनने के बाद ही विवादित पदों पर फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं में 750 से अधिक एल्डरमैन की नियुक्तियां कर दी हैं। साथ ही ग्वालियर के वरिष्ठ हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पिछली नियुक्तियां निरस्त

मोहन सरकार ने वर्ष 2024 में निगम-मंडल-प्राधिकरणों और बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की पुरानी नियुक्तियों को पूरी तरह निरस्त कर दिया था। उसके बाद से दो से ढाई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नई राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो सकी थीं। अब संगठन और सरकार के स्तर पर अंतिम रूप से तैयार की गई सूची को केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *