Who is Hunny WhoIs Funny? : राहुल गांधी के साथ मंच पर PM Modi का मजाक उड़ाने वाले कॉमेडियन कौन हैं? 

Hunny WhoIs Funny, pm modi,

Who is Hunny WhoIs Funny? : मध्य प्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर जिस कॉमेडियन ने हँसी का तड़का लगाया, वह पुलकित मणि हैं। ये सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के अंदाज, विदेशी नेताओं से गले मिलने और बच्चों के साथ सिक्कों वाली ट्रिक पर मज़ाक किया। पुलकित का यह अंदाज दर्शकों को खूब हँसाया।

यह पहली बार नहीं है कि वह राजनीतिक व्यंग्य के लिए सुर्खियों में आए हों। इससे पहले उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी, जिस पर भारत में रोक लगाने की बात भी सामने आई थी। उनके कॉपीराइट से जुड़े विवाद भी चर्चा में रहे हैं।

पुलकित मणि (Hunny WhoIs Funny) कौन हैं?

पुलकित मणि स्टैंडअप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर वो हनी हू इज़ फनी (Hunny WhoIs Funny) नाम से भी जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो और व्यंग्यात्मक प्रस्तुति सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचती हैं। वे अपनी मिमिक्री और व्यंग्य के लिए जाने जाते हैं।

राहुल गांधी के साथ मंच पर क्या हुआ?

इंदौर में शनिवार को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पुलकित मणि ने राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के ‘माय फ्रेंड’ वाक्य और विदेशी नेताओं से गले मिलने के अंदाज पर मज़ाक किया। बच्चों के साथ सिक्कों वाली ट्रिक का भी उन्होंने हँसी-मज़ाक में ज़िक्र किया।  

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलकित फिर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गए। दर्शकों ने उनके अंदाज को खूब पसंद किया।

PM मोदी की मिमिक्री वाली वीडियो पर पहले भी हुआ था विवाद

पुलकित मणि इससे पहले पीएम मोदी की नकल वाली वीडियो के कारण भी चर्चा में आए थे। मार्च में उनकी एक वीडियो को भारत में रोकने की खबर भी आई थी। उस समय सोशल मीडिया पर इस पर बहस शुरू हो गई थी। रोक लगाने के पीछे की वजहें अलग-अलग रिपोर्टों में अलग थीं।

सिर पर सिक्का चिपकाने वाली वीडियो से चर्चा में आये 

उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने सिर पर सिक्का रखकर मिमिक्री की थी। इसी तरह के कॉमेडी वीडियो के कारण वे पहले भी चर्चा में रहे हैं। अब राहुल गांधी के साथ मंच पर आने के बाद उनके पुराने वीडियो फिर से चर्चा में आ गए हैं।

कॉपीराइट विवाद में पुलकित को मिली राहत

पुलकित मणि ने अपनी कॉमेडी वीडियो को हटाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। उनका आरोप था कि उनकी वीडियो को बिना अनुमति के हटा दिया गया और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर स्ट्राइक लगा दी गई। 9 सितंबर को मेटा ने बताया कि दोनों वीडियो के लिंक बहाल कर दिए गए हैं। जज ज्योति सिंह की पीठ ने इस मामले में प्रतिवादियों को समन भी जारी किए। याचिका में पुलकित ने कहा कि ये वीडियो उन्होंने खुद बनाए हैं और इनका कॉपीराइट भी उनका है। पहली वीडियो में उन्होंने अपने तैयार किए हुए कंटेंट को दिखाया। दूसरी वीडियो उनके स्टैंडअप का हिस्सा थी।  

उन्होंने मेटा से भी शिकायत की कि उनके सबूत और कॉपीराइट का सही तरीके से ध्यान नहीं दिया गया। इस मामले में फेसबुक, गूगल और अन्य कंपनियों को भी प्रतिवादी बनाया गया है।

यह भी पढ़े : 2014 से नहीं हुआ था बदलाव, 2026 में मोदी सरकार ने EPFO की वेतन सीमा बढ़कर 25 हजार रुपये की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *