रीवा केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक, समर्थ और अरविंद बने संभाग के ‘रफ्तार किंग’

Players of Rewa Kendriya Vidyalaya won gold medals

रीवा/सागर: सागर जिले में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में रीवा के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के नन्हे एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पदकों की बौछार कर दी है। कोच नूर बानू मैम के कुशल मार्गदर्शन में सागर पहुंची 10 सदस्यीय टीम (5 छात्र और 5 छात्राएं) ने अपनी खेल क्षमता से न केवल प्रतिद्वंदियों को पछाड़ा, बल्कि पूरे संभाग का मान बढ़ाया।

प्रतियोगिता के आकर्षण का केंद्र अंडर-14 वर्ग के समर्थ तिवारी रहे, जिन्होंने अपनी बेजोड़ रफ्तार के दम पर 400 मीटर और 600 मीटर की दौड़ में दोहरे स्वर्ण पदक जीतकर ‘डबल गोल्ड’ का कीर्तिमान रचा। वहीं, अंडर-17 वर्ग में अरविंद प्रताप सिंह ने 800 मीटर की रेस में अपनी चमक बिखेरते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, अंडर-17 वर्ग में ही वरद भट्ट ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए हाई जंप में सिल्वर और ट्रिपल जंप में ब्रोंज मेडल जीतकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन और कठिन परिश्रम ने पूरे खेल जगत में रीवा की खेल संस्कृति को गौरवान्वित किया है, जिनकी सफलता पर विद्यालय परिवार और शहर के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *