New Pulsar 180 Price: बजाज ऑटो ने अपनी आइकॉनिक Pulsar सीरीज में लोकप्रिय Pulsar 180 को 4 साल बाद वापस लॉन्च कर दिया है। 2022 में प्रोडक्शन बंद होने के बाद अब यह अपडेटेड मॉडल नई LED हेडलाइट, नेगेटिव LCD डिजिटल कंसोल और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ भारतीय बाजार में वापसी कर रही है। यह Pulsar 150 और Pulsar 220F के बीच गैप को भरने वाली बाइक है, जो युवा राइडर्स को पावरफुल परफॉर्मेंस, मॉडर्न फीचर्स और किफायती कीमत में उपलब्ध होगी।
Bajaj Pulsar 180 Specifications
- इंजन: 178.6cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, DTS-i टेक्नोलॉजी।
- पावर और टॉर्क: 17 PS पावर @ 8500 rpm, 15 Nm टॉर्क @ 6500 rpm (पिछले मॉडल से 0.8 Nm ज्यादा टॉर्क)।
- ट्रांसमिशन: 5-स्पीड गियरबॉक्स।
- वजन: 156 kg (कर्ब)।
- फ्यूल टैंक: 15 लीटर (लंबी दूरी के लिए परफेक्ट)।
- सस्पेंशन: फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क, रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर (गैस फिल्ड)।
- टायर: फ्रंट 90/90-17, रियर 120/80-17 (ट्यूबलेस)।
Bajaj Pulsar 180 Features
- नए अपडेट्स: LED हेडलाइट (बेहतर नाइट विजिबिलिटी), नेगेटिव LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल (सनलाइट में भी क्लियर डिस्प्ले)।
- स्टाइलिंग: क्लासिक Pulsar लुक के साथ मॉडर्न टच, स्पोर्टी डिजाइन।
- सेफ्टी: डुअल डिस्क ब्रेक्स (फ्रंट 280mm, रियर 230mm) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) – इमरजेंसी ब्रेकिंग में स्किडिंग से बचाव।
- अन्य: बेहतर स्विचगियर और फिनिशिंग, Pulsar 150 जैसी अपडेट्स अपनाए गए।
Bajaj Pulsar 180 Price In India
Bajaj Pulsar 180 की एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली आधारित):
- शुरुआती कीमत: ₹1.22 लाख (STD वैरिएंट)। यह Pulsar 150 से लगभग ₹12,000 महंगी और TVS Apache RTR 180 से ₹4,000 सस्ती है।
