Netflix Reels Feature/ Disney Reel Feature: OTT प्लेटफॉर्म Netflix अब यूजर्स के कंटेंट देखने के तरीके को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। कंपनी अपने मोबाइल ऐप में जल्द ही रील्स जैसी वर्टिकल वीडियो फीड (Vertical Feed) जोड़ने जा रही है, जिससे यूजर्स स्क्रॉल करके नया शो और फिल्म खोज सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर पहले United States में लॉन्च होगा और बाद में ग्लोबल रोलआउट किया जाएगा।
स्क्रॉल करके खोजें अगला शो
इस नए फीचर के तहत यूजर्स को छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स (Short Clips), ट्रेलर (Trailers) और वीडियो पॉडकास्ट (Video Podcasts) दिखेंगे। हर क्लिप एक सैंपल की तरह काम करेगी—अगर पसंद आए तो यूजर सीधे उस शो या फिल्म पर जा सकेगा।
नेटफ्लिक्स का मानना है कि आज के दौर में लोग पहले छोटे वीडियो देखकर ही तय करते हैं कि उन्हें क्या देखना है।
मोबाइल यूजर्स पर फोकस
यह नया वर्टिकल फीड सिर्फ मोबाइल ऐप (Mobile App Feature) पर ही उपलब्ध होगा। कंपनी का फोकस खासतौर पर उन यूजर्स पर है, जो मोबाइल पर ज्यादा कंटेंट देखते हैं और तेजी से स्क्रॉल करके नई चीजें खोजते हैं।
डिज्नी प्लस भी इसी राह पर
नेटफ्लिक्स अकेला नहीं है जो इस ट्रेंड को अपना रहा है। Disney+ ने भी अपने ऐप में “Verts” नाम का वर्टिकल वीडियो फीड (Vertical Video Feed) शुरू किया है। यह फीचर मार्च 2026 में अमेरिका में लॉन्च किया गया, जहां यूजर्स शॉर्ट वीडियो क्लिप्स को स्वाइप करके नया कंटेंट एक्सप्लोर कर सकते हैं।
बदल रहा है OTT का गेम
कुल मिलाकर, OTT प्लेटफॉर्म अब सिर्फ लंबी फिल्में और सीरीज दिखाने तक सीमित नहीं रहना चाहते। वे सोशल मीडिया स्टाइल (Social Media Style Experience) को अपनाकर यूजर एंगेजमेंट (User Engagement) बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं।
