MP Milk Production: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार दूध उत्पादन (Milk Production) बढ़ाने वाले किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ (Direct Benefit) मिलेगा। ग्वालियर में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मेलन से डेयरी सेक्टर (Dairy Sector) को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, जिससे कृषि और पशुपालन को साथ लेकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था (Rural Economy) को नई ऊंचाई दी जा सकेगी।
MP Milk Production: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में पशुपालकों और किसानों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ (Backbone of Economy) बताते हुए मध्यप्रदेश को Milk Capital बनाने का संकल्प दोहराया। ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:40 बजे पहुंचे और हाथ जोड़कर पशुपालकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल, सांसद भारत सिंह कुशवाहा और ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
मप्र को दूध उत्पादन में नंबर वन बनाने का लक्ष्य
अपने संबोधन में CM मोहन यादव ने ग्वालियर को जीवंत नगरी बताते हुए कहा कि यहां के किसान और पशुपालक प्रदेश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “सीमा पर जवान और खेत में किसान देश की ताकत हैं, और जिनके घर गाय है, वे गोपाल हैं। ”मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार दूध उत्पादन (Milk Production) बढ़ाने वाले किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लंबे समय तक किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब उन्हें पर्याप्त बिजली और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस वर्ष को Kisan Kalyan Year घोषित करते हुए उन्होंने कृषि और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
- गौशालाओं में गायों के लिए भरण-पोषण राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रतिदिन करने का ऐलान
- पशु आहार निर्माण केंद्र (Cattle Feed Production Centre) स्थापित किए जाएंगे
- डबरा में नया पशु चिकित्सालय खोला जाएगा
- हेम सिंह परेड अस्पताल का उन्नयन होगा
- किसान की जमीन अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा दिया जाएगा




