Motorola Edge70 Ultra Smartphone जल्द होगा लॉन्च: 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ धमाल मचाने को तैयार!

Motorola Edge70 Ultra Smartphone PRICE

Motorola Edge70 Ultra Smartphone: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर मोटोरोला (Motorola) ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडल मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा (Motorola Edge 70 Ultra) को लेकर लीक हुई जानकारी से साफ है कि यह फोन 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकता है। यह मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा (Motorola Edge 50 Ultra) का सक्सेसर होगा, जो जून 2024 में ₹59,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब नई लीक के मुताबिक, एज 70 अल्ट्रा (Edge 70 Ultra) में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 (Snapdragon 8 Gen 5) चिपसेट मिलेगा, जो इस महीने के अंत में अनाउंस होने वाला है। यह चिपसेट पिछले साल के स्नैपड्रैगन 8 एलीट से भी बेहतर परफॉर्मेंस देगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव और भीं शानदार हो जायेगा।

कुछ इस तरह का है Motorola Edge70 Ultra Smartphon

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच 1.5K OLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। यह डिस्प्ले शार्प विजुअल्स और वाइब्रेंट कलर्स देगा, जो मोटोरोला (Motorola) की स्लिम डिजाइन के साथ परफेक्ट मैच करेगा।
  • प्रोसेसर:स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 (Snapdragon 8 Gen 5) चिपसेट, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ। यह फोन स्लिम प्रोफाइल (करीब 6mm मोटाई) में आएगा, जो इसे सैमसंग गैलेक्सी S25 एज (Samsung Galaxy S25 Edge) और आईफोन एयर (iPhone Air) जैसे प्रीमियम फोन्स का कड़ी टक्कर देगा।
  • कैमरा सेटअप: ट्रिपल रियर कैमरा में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस की उम्मीद, जो जूम और फोटोग्राफी में कमाल करेगा। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा हो सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: 5,000mAh बैटरी के साथ 125W वायर्ड, 50W वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

भारत में मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा (Motorola Edge 70 Ultra) की अनुमानित कीमत ₹65,000 से ₹70,000 के बीच हो सकती है, हालांकि कुछ लीक में ₹60,000 के आसपास का जिक्र है। यह कीमत इसे मिड-रेंज से प्रीमियम सेगमेंट में फिट करेगी। लॉन्च 2026 की पहली तिमाही में हो सकता है, लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
मोटोरोला (Motorola) ने हाल ही में एज 70 (Edge 70) को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था, जिसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और सुपर-स्लिम 5.99mm बॉडी है। अब अल्ट्रा वेरिएंट के साथ कंपनी फ्लैगशिप सेगमेंट में जोरदार एंट्री लेगी। अगर ये स्पेक्स सही साबित हुए, तो मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा (Motorola Edge 70 Ultra) स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *