Mother’s Day 2026- मदर्स-डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिका की एना जार्विस ने अपनी मां के सम्मान में की थी। 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी, जिसके बाद यह दुनिया के कई देशों में मनाया जाने लगा। यह दिन मांओं के त्याग, समर्पण और परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। हालांकि मदर्स डे का कोई एक निश्चित दिन नहीं है (मई का दूसरा रविवार), लेकिन 10 मई का दिन इसके ऐतिहासिक आयोजन के कारण विशेष महत्व रखता है।
एक अच्छा अवसर
मदर्स डे सिर्फ गिफ्ट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने का मौका बन चुका है। इस दिन लोग अपनी मां के साथ समय बिताते हैं, उन्हें खास महसूस कराते हैं और उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहते हैं।
सोशल मीडिया पर मदर्स डे का क्रेज
आज के डिजिटल दौर में मदर्स डे सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड करता है। लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें और इमोशनल मैसेज शेयर करते हैं। रुडवजीमतेक्ंल और रुभ्ंचचलडवजीमतेक्ंल जैसे हैशटैग हर साल ट्रेंड में रहते हैं। यही वजह है कि यह दिन दुनियाभर में भावनाओं और प्यार का प्रतीक बन चुका है।
मदर्स डे से जुड़ी मुख्य बातें
शुरुआत और इतिहास- अमेरिकी कार्यकर्ता अन्ना जार्विस ने अपनी दिवंगत मां की याद में मदर्स डे मनाने की शुरुआत की। 10 मई 1908 को वेस्ट वर्जीनिया में पहला आधिकारिक आयोजन किया गया था।
दूसरा रविवार- 1914 में राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को श्मदर्स डेश् के रूप में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया, जिसके कारण यह तारीख हर साल बदलती है और 2026 में 10 मई को पड़ रही है।
महत्व- यह दिन मांओं के निस्वार्थ प्यार और उनके बलिदान के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। लोग अपनी मां को फूल (विशेषकर सफेद कार्नेशन), उपहार देते हैं और समय बिताते हैं।
प्रतीक- अन्ना जार्विस ने अपनी मां के पसंदीदा फूल, सफेद कार्नेशन को मदर्स डे का प्रतीक बनाया था।




