भोपाल। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को भोपाल में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दे दिया है। प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को लेकर सरकार ने फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मंजूरी दी है। यह संस्थान प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन पर रिसर्च और बजट आकलन समेत अन्य वित्तीय व्यवस्थाओं के लिए काम करेगा।
किसानों का चना-मसूर खरीदेगी सरकार
राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के किसानों से चना और मसूर की खरीदी की जाएगी। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दिया है। इसके लिए 3174 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। प्रदेश में गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से शुरू होगी और पहले छोटे किसानों को खरीदी के लिए बुलाया जाएगा।
उज्जैन में एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ रुपए की मंजूरी
उज्जैन में सिंहस्थ को देखते हुए एयरपोर्ट विकसित करने राज्य सरकार ने 590 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। यह राशि एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर खर्च की जाएगी। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत यह एयरपोर्ट बनेगा और इसका काम केंद्र सरकार पूरा कराएगी। इसके बनने से सिंहस्थ के दौरान लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही एमपी सरकार ने बैठके के दौरान वाणिज्यिक कर विभाग की 8 योजनाओं को निरंतर जारी रखने, अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाए जाने का निणर्य लिया है। एससी वर्ग के छात्रों के लिए दस हजार रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप देने को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। बैठक की जानकारी प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन कश्यप ने देते हुए बताया।
मोहन यादव कैबिनेट बैठक के निणर्य
- 8 से 14 तक अम्बेडकर जयंती पर विशेष आयोजन की मंजूरी, राज्य स्तरीय आयोजन भिंड में होगा।
-गेंहू की खरीदी 10 अप्रैल के बजाय अब 9 अप्रैल से शुरू होगी - 758 करोड़ के एनएच- 46 पर 22 किमी के निर्माण पर कैबिनेट ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार
-महाकाल द रियल टाइम सम्मेलन को लेकर कालगणना पर कैबिनेट में चर्चा
-31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन को लेकर कैबिनेट में दी गई जानकारी
-पहला एमओयू काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर के बीच किया गया
-सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन की उत्तरप्रदेश में प्रशंसा
-अयोध्या में भी होगा विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन
-भानपुरा में 3500 हेक्टेयर 120 ग्रामो के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी, 77 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई होगी
-एफसीआर की 7 शालाओ का एकीकरण कर भोपाल में वित्त प्रबन्धन का बड़ा केंद्र खुलेगा
-2952 करोड़ की वाणिज्यिक कर की योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी
-किसानों के लाभ कें लिए चना एवं मसूर का उपार्जन भी करेगी सरकार
-चने के कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा वही मसूर का शत प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा, 3175 करोड़ की व्यवस्था सरकार ने की है।
-दिल्ली में उच्च शिक्षा हेतु 10 हजार प्रतिमाह एससी छात्रों को दी जाएगी
-590 करोड़ उड़ान योजना के अंतर्गत उज्जैन में एयरपोर्ट का होगा निर्माण , केंद्र सरकार करेगी निर्माण
