मध्यप्रदेश के जेलों से छोड़े जाऐगे 87 बंदी, 14 अप्रैल को मिलेगा रिहाई का लाभ

एमपी। मध्यप्रदेश के जेलों में अपने गुनाहों की सजा काट रहे तकरीबन 87 बंदियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर रिहाई का लाभ मिलने जा रहा है। इसके लिए मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने तैयारी कर लिया है। 14 अप्रैल को प्रदेश के जेलों से ऐसे बंदियों को छोड़ा जाएगा। इस दौरान 7 बंदियों की सजा में राहत दी जा रही है।

ऐसे मिलता है लाभ

बंदियों को समय से पूर्व यह रिहाई का लाभ उनके अच्छे आचारण और व्यवहार पर दिया जाता है। सरकार का मानना है कि इस तरह की रियायत से बंदियों में अच्छा व्यवहार बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। इससे जेलों में अनुशासन बना रहता है और प्रशासनिक व्यवस्था भी बेहतर होती है।

इन अवसरों पर बंदियों को मिलता है रिहाई का लाभ

गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, अच्छे आचरण वाले बंदियों को वर्ष में पांच महत्वपूर्ण अवसरों पर सजा में छूट या समयपूर्व रिहाई दी जाती है। इनमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) और 15 नवंबर (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *