MP: भोपाल में मॉडल की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर कासिम फरार

MP Bhopal News -

Model Khushboo Ahirwar Death: मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार तड़के उनका लिव-इन पार्टनर कासिम उन्हें इंदौर रोड स्थित भैंसाखेड़ी के एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गांधी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि युवती के प्राइवेट पार्ट्स, कंधे और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।

Model Khushboo Ahirwar Death: भोपाल में 27 वर्षीय मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार तड़के उनका लिव-इन पार्टनर कासिम उन्हें इंदौर रोड स्थित भैंसाखेड़ी के एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। युवती की मौत की सूचना डॉक्टरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। परिजनों और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गांधी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि युवती के प्राइवेट पार्ट्स, कंधे और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव थी मॉडल, 12 हजार फॉलोअर्स

खुशबू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट ‘डायमंड गर्ल’ नाम से है, जिसमें 12 हजार फॉलोअर्स हैं। यहां वह मॉडलिंग से जुड़ी फोटोज नियमित रूप से शेयर करती थीं।हेड कॉन्स्टेबल प्रतीक कुमार के अनुसार, खुशबू तीन साल से भोपाल में रह रही थी और कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी थी। उन्होंने बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और पार्ट-टाइम जॉब से अपना खर्च चलाती थीं। वह कासिम नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

मां से कहा था कासिम- ‘आपकी बेटी मेरे साथ है’

मृतका की मां लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि तीन दिन पहले कासिम ने फोन कर कहा था, “मैं मुसलमान हूं, लेकिन आपकी बेटी मेरे साथ है। फिक्र न करें, मैं उसे उज्जैन ले जा रहा हूं।” खुशबू ने भी मां से बात कर आश्वासन दिया था कि कासिम अच्छा लड़का है और वह उसके साथ है।परिजनों को बाद में पता चला कि दोनों रिलेशनशिप में थे। मां ने आरोप लगाया कि कासिम ने ही बेटी की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों उज्जैन से भोपाल लौट रहे थे, जब रास्ते में खुशबू की तबीयत बिगड़ी। कासिम उन्हें चिरायु अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन बेसुध हालत देखकर फरार हो गया।मां ने कहा, “बॉडी पर जगह-जगह नीले निशान, चेहरे पर सूजन और प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट के निशान हैं। निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या की गई है। हमें इंसाफ चाहिए, दोषी को सख्त सजा मिले।”

दीपावली पर घर आई थी, 3 नवंबर को भोपाल लौटी

मां आशा ने बताया कि खुशबू दीपावली पर मंडीबामोरा स्थित घर आई थी और करीब 20 दिन रही। 3 नवंबर को भोपाल लौटने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद उसने बहन को कासिम के बारे में बताया, लेकिन परिजनों को पहले कोई जानकारी नहीं थी। तीन दिन तक फोन न आने पर चिंता हुई, लेकिन कासिम का नंबर नहीं लगा। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *