केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, जिंदा जल गए 8 लोग

राजस्थान। देश के राजस्थान के भिवाड़ी में monday moring आग का तांडव सामने आ रहा है। यहां कि केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से 8 लोग जिंदा जल गए है। सूचना पर पहुचा स्थानिय प्रशासन एवं फायर गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के तहत केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को गश्त कर रही पुलिस ने देखा और आग का बुझाने के लिए रेस्क्यू किया गया। घंटो की मशक्कत के बाद फायर ग्राड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

25 मजदूर कर रहे थें काम

जानकारी के तहत घटना के समय तकरीबन 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। आग को बुझाने के लिए खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी।

टुकड़े में मिले बॉडी पाट्‌र्स

आग का इतना ज्यादा कहर रहा कि मजदूरों के शव न सिर्फ पूरी तरह से जग गए बल्कि कई शवों के कंकाल मिले हैं, तो कई बॉडी के पाट्‌र्स टुकड़े में बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने उन्हे प्लास्टिक बैग में एकत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *