इंदौर में मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू, सर्वर डाउन की नही होगी समस्या, घर-घर पहुचेगा सिलिंडर

इंदौर। देश भर में गैस सिलिंडर की आ रही समस्याओं के बीच अब व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इसी के तहत मध्यप्रदेश के इंदौर में सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जिसके तहत सिलिंडर की बुकिंग में अब सर्वर डाउन की समस्या का सामना उपभोक्ताओं को नही करना पड़ेगा। जानकारी के तहत शहर में संचालित गैस कंपनियों में गैस एजेंसियों के माध्यम से ग्राहकों के लिए मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है।

ऑल लाइन बुकिंग में सर्वर की आ रही समस्या

गैस उपभोक्ताओं को घर बैठे सिलिंडर ऑन लाइन बुकिंग की सुविधा बनाई गई थी, लेकिन सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण ऑन लाइन गैस सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहे है। इस समस्या के सामने आने के बाद इन दिनों उपभोक्ता गैंस सिलिंडर बुकिंग कराने एवं सिलिंडर प्राप्त करने के लिए मारे-मारे फिर रहे है। सर्वर डाउन की समस्या को देखते हुए इंदौर में मैन्युअल बुकिंग की सुविधा बनाई गई है। ऐसे में लोग अब गैस एजेंसी के कार्यालय जाकर भी गैस सिलिंडर की बुकिंग कर सकते है।

होम डिलेवरी हुई और चुस्त

लोगो को सिलिंडर लेकर घूमना न पड़े और घर-घर सिलिंडर पहुच सकें इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निर्देश पर गैस एजेंसियों ने अतिरिक्त वाहन व हॉकर भी लगाए हैं, ताकि लोगों के घरों में गैस सिलिंडर समय पर पहुंच सके। इंदौर में इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं की रसोई सही तरीके से संचालित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *