बिहार में 5 दलितों ने सवर्ण लड़की का गैंगरेप कर मार डाला! स्टोरी लगाई-रानी हम बना लेहब तोहरा के दुल्हिनियां

Bihar Chapra Rajpoot Girl Gangrape News: बिहार के छपरा में 5 दलित आरोपियों ने एक स्वर्ण राजपूत नाबालिग लड़की का गैंगरेप कर उसे कुँए में फेंककर मार डाला। अपनी बच्ची के साथ हो रही ज्यादती को पीड़ित माँ और उसकी छोटी बहन देखती रहीं और दरिंदों ने नाबालिग को घर से घसीटते हुए उसे कुँए में फेंक दिया, नाबालिग कुँए में करीब आधे घंटे तक तड़पती रही और उसकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 10वीं में पढ़ने वाली उस छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी ने अपने व्हाट्सऐप में स्टैट्स लगाया, वह भोजपुरी सांग की लिप्सिंग करते हुए बोला- रानी हम बना लेहब तोहरा के दुल्हिनियां… अगर कोई बोला तो घर में घुसकर सबको मार डालेंगे…’

लड़की की मां का आरोप है कि गांव के ही पांच युवकों ने पहले उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की और फिर उसे कुएं में धकेल दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

लड़की बीनने गई थी, आरोपी घात लगाए बैठे थे

नाबालिग लड़की ने इसी साल मैट्रिक परीक्षा दी थी, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वह बच्ची ही छोटे-मोटे काम करके घर चलाने में सहयोग करती थी. बीते बुधवार को वह खाना बनाने के लिए लकड़ी बीनकर अपनी झोपडी वाले घर की तरफ गई, वहीं 5 दरिंदे घात लगाए बैठे हुए थे.

जैसे ही नाबालिग वहां पहुंची, दरिंदों ने उसे दबोच लिया और बाथरूम में घंटों उसका रेप किया। इस दौरान बच्ची चिल्लाई तो उसकी मां और बहन और आसपास के लोग दौड़ पड़े. सबसे पहले मां घटना वाली जगह पर पहुंची, उसने देखा कि आरोपियों ने लड़की का मुंह दबा दिया और उसे पैर से घसीटते हुए घर से बाहर ले गए।

इसके बाद उसे 10 मीटर की दूरी पर मौजूद कुएं तक ले गए और धक्का दे दिया। इसके बाद सभी आरोपी खेतों की तरफ भाग गए।

कुँए में पानी भरा था, लोग लड़की को बचाने की कोशिश में लगे थे, बच्ची करीब आधे घंटे तक कुँए में थी, वह तड़पती थी. उसे निकालने में एक घंटे लग गए हुए वह मर गई. इतना सब होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को दबाने की कोशिश शुरू कर दी गई.

आरोप है कि चूंकि आरोपी दलित समाज से हैं और मृतक सवर्ण जाति से इसी लिए पुलिस और प्रशासन इस मामले को दबाने लग गया है. एसएसपी विनीत कुमार ने मीडिया को दिए वर्जन में बताया कि लड़की खुद कुँए में कूद गई जबकि लड़की की माँ का कहना है कि उसने आरोपियों को लड़की को कुँए में फेंकते हुए खुद देखा है. इससे समझ में आता है कि पुलिस ने मामले में लीपापोती शुरू कर दी है.

पहले भी दी थी रेप की धमकी

बताया गया है कि जिन आरोपियों ने बच्ची का रेप कर उसे मार डाला वो पहले भी उसे रेप की धमकी दे चुके थे. ग्रामीण का कहना है, जिन युवकों पर आरोप लगा है, वे पहले भी गांव की कई लड़कियों के साथ छेड़खानी कर चुके हैं। कुछ मामलों में शिकायत भी दर्ज हुई थी और उन्हें जेल भी भेजा गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला। गांव के लोगों का कहना है कि वे लगातार लड़कियों को परेशान करते थे और दबंगई दिखाते थे।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, मुख्य आरोपी पहले भी छात्रा के साथ छेड़खानी कर चुका था। एक बार तो वह लड़की के घर में घुस गया था और उसे धमकी दी थी कि वह उसके साथ रेप करेगा। उसने यह भी कहा था कि अगर किसी ने विरोध किया तो पूरे परिवार को मार देगा।

उस समय गांव के लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया था और उसकी पिटाई भी की थी। इसके बाद उसे समझाकर छोड़ दिया गया था, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने तब भी कहा था कि थाना प्रशासन कुछ नहीं करेगा। मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं सबको खरीद सकता हूं।

जातिगत जहर भरा है आरोपियों में \

वारदात के बाद लगाया वॉट्सऐप स्टेटस

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि घटना के बाद मुख्य आरोपी ने वॉट्सऐप पर एक वीडियो स्टेटस लगाया था। इसमें वह भोजपुरी गाने पर लिपसिंग करते हुए कह रहा था, हम तो तुम्हें दुल्हन बनाकर ले जाएंगे… अगर कोई बोलेगा तो घर में घुसकर सबको मार डालेंगे।

जब यह स्टेटस गांव के लोगों ने देखा तो उनका गुस्सा और बढ़ गया। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ अपराध ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को चुनौती देने जैसा है। लड़की राजपूत समाज की है। वहीं, लड़का मांझी जात से है, इसलिए गांव में जात को लेकर भी हंगामा हो रहा है।

इस मामले में पुलिस ने अबतक सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है जबकी 4 अभी भी फरार चल रहे हैं.

सोशल मीडिया में लोगों का कहना है कि बड़े बड़े मंचों से ब्राह्मणों-सवर्णों की बेटियों को उठाने, उनका रेप करने और संबंध बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है और ऐसे कुकर्मों को सामाजिक न्याय से जोड़ा जा रहा है. यह जातिगत जहर है जो लोगों के अंदर भर दिया गया है. सवर्णों से 5 हजार साल पुराने कथित अत्याचार का बदला लेने की मंशा से यह सब जुर्म किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *