मध्यप्रदेश में 24 घंटे खुलेगे मॉल, रेस्टारेंट, मुख्य बाजार और बिजनेस सेंटर, जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन

एमपी। मध्यप्रदेश देश का ऐसा 7वां राज्य बनने जा रहा है। जंहा 24 घंटे मॉल, रेस्टारेंट, मुख्य बाजार और बिजनेस सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। सरकार के इस निणर्य से अब लोग दिल खोलकर खरीदारी कर सकेंगें। 24 घंटे बाजार खोलने के पीछे प्रदेश में आर्थिक विकास दर को बढ़ाने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना मुख्य वजह है। 24 घंटे बाजार खोले जाने के लिए श्रम विभाग ने मौसदा तैयार किया था। इस पर अब प्रदेश सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। इसकी जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है। जिसके बाद एमपी के बाजार में पूरी रात रौनक रहेगी।

इन राज्यों में खुल रहे 24 घंटे बाजार

ज्ञात हो कि देश के महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में रेस्टारेंट, मॉल, आईटी पार्क, मुख्य बाजार 24 घंटे खुले रहते हैं। यह व्यवस्था अब मध्यप्रदेश में भी लागू करने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है, हालांकि, बार, पब, डिस्को क्लब और शराब, भांग की दुकानें तय समय पर बंद होंगी। श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दुकान एवं स्थापना अधिनियम की धारा-9 में दुकानों के खोलने और बंद होने का समय निर्धारित है। इसे विलोपित किया जा रहा है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

अभी यहां है व्यवस्था

इंदौर शहर में बीआरटीएस और इसके दोनों ओर 100-100 मीटर क्षेत्र में बाजार 24 घंटे खुले रखने के लिए नाइट कल्चर की शुरुआत की गई है। अब अधिसूचना जारी होने के बाद व्यवस्था पूरे शहर में लागू होगी। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा, रतलाम, उज्जैन, सतना, सिंगरौली, कटनी, खंडवा, बुरहानपुर, देवास और मुरैना में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *