Rewa News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम तुरंत लागू करने की मांग, महिला कांग्रेस ने पीएम मोदी को भेजे पोस्टकार्ड

Mahila Congress sends postcards to PM Modi

रीवा। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ यानी महिला आरक्षण बिल को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कविता पांडे के नेतृत्व में महिला नेत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजने का अभियान शुरू किया है।

रीवा के सिरमौर चौराहा स्थित मुख्य डाकघर पहुंचकर शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव प्राची शुक्ला, किरण खुतेजा और शबनम बानो सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास, दिल्ली के पते पर पोस्टकार्ड भेजकर यह मांग की कि जो बिल 2023 में कानून बन चुका है, उसे बिना किसी देरी के अभी लागू किया जाए।

नेताओं ने घोषणा की है कि 25 अप्रैल से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रतिदिन बड़ी संख्या में बहनें डाकघर पहुंचकर प्रधानमंत्री को अपनी मांग से अवगत कराएंगी। कविता पांडे ने प्रदेश भर की महिलाओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और हजारों की तादाद में पोस्टकार्ड भेजकर सरकार पर दबाव बनाएं ताकि नारी शक्ति को उनका संवैधानिक हक तुरंत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *