Govinda और कोमल पर सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, आखिर क्यों बोलीं खुश रहें?

Sunita Ahuja’s statement: She wishes Govinda and Komal happiness.

बॉलीवुड के फेमस एक्टर govinda इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में देखने को मिल रहे हैं। कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई में गणपति दर्शन करने के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं देखने को मिल रही है। अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस पूरे मामले पर अपनी छुपी तोड़ दी है और बताया है कि वह अब इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहती है।

गोविंदा और कोमल रानी पर सुनीता ने आखिर क्या कहा?

मीडिया से बातचीत के दौरान सुनीता से जब गोविंदा और उनकी को स्टार कोमल रानी को लेकर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने साफ कहा कि वह ना तो गोविंदा के बारे में और ना ही उनकी को स्टार के बारे में कुछ कहना चाहती है।

सुनीता नहीं यह भी कहा कि वह Govinda को खुश देख रही है और वह जहां भी है जिस किसी के साथ है खुश रहे। उन्होंने यह भी बताया कि गोविंद अपनी जिंदगी जिस तरह जीना चाहते हैं उन्हें वैसे ही जीने देना चाहिए। फिलहाल सुनीता की बातों से यह दिख रहा है कि वह फिलहाल किसी भी तरह की बहसबाजी में नहीं पडना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी में इन सब पर ध्यान नहीं देना चाहती है और उनका मुख्य फोकस उनके काम पर है।

ये भी पढ़े: Tanya Mishra कौन हैं? बिहार की इस एक्ट्रेस की कहानी क्यों वायरल हुई

लालबागचा राजा के दर्शन के बाद बढ़ी है चर्चा

दरअसल 22 सितंबर को govinda कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसमें खास बात यह थी कि सुनीता भी उसी दिन इससे कुछ घंटे पहले वहां अकेले दर्शन करने पहुंची थी। इसके बाद गोविंदा और कोमल के साथ में आई फोटोस और वीडियो सामने आए और दोनों की रिलेशन को लेकर चर्चाएं होने लगी।

ये भी पढ़े; Daughters Day पर कृति सेनन ने क्यों उठाई महिलाओं की सुरक्षा की आवाज..

पहले भी चर्चा में रहा था सुनीता का बयान

मुंबई में लालबागचा राजा वाले मामले के बाद सुनीता ने एक और बातचीत में इंसानों और जानवरों को लेकर टिप्पणी की थी उन्होंने इंसानों से मिले धोखे की बात कही थी। जिसके बाद उनके बयान को गोविंदा और कोमल के मामले से जोड़कर देखा जाने लगा था।

इसके बाद कोमल रानी ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान शेयर किया जिसमें उन्होंने खुद को किसी का घर तोड़ने वाला व्यक्ति बताए जाने पर सवाल किया। फिलहाल सुनीता का ताजा राग काफी स्पष्ट दिख रहा है कि वह इस पूरे मामले पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहती है वह अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखना चाहतीहै।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *