Magh Mela Maun Amavasya Snan 2026: मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब, अमृत स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Magh Mela Maun Amavasya Snan 2026: संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को माघ मेले का सबसे महत्वपूर्ण और तीसरा मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है, जिसमें स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है।

क्या है मौनी अमावस्या का धार्मिक महत्व? Magh Mela Maun Amavasya Snan 2026

माघ मास में पड़ने वाली इस अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत रखने का विशेष विधान है। शास्त्रोक्त मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन संयम और मौन रहकर संगम में स्नान करता है, उसे मुनि पद की प्राप्ति होती है। त्रिवेणी के तट पर किया गया दान और जप अक्षय पुण्य प्रदान करता है। माना जाता है कि 45 दिनों तक चलने वाले इस माघ मेले के दौरान जो श्रद्धालु कल्पवास और स्नान करते हैं, वे जीवन-मरण के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करते हैं।

जानिए स्नान व दान करने का शुभ मुहूर्त? Magh Mela Maun Amavasya Snan 2026

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 जनवरी को मध्यरात्रि 12:03 बजे से हो चुकी है, जो 19 जनवरी को रात 01:21 बजे तक रहेगी। आज विशेष योगों का संगम भी बन रहा है। जिसमें पहला है ब्रह्म मुहूर्त जो सुबह 05:27 से 06:21 तक रहेगा यह समय स्नान के लिए सर्वोत्तम है। दूसरा है अभिजित मुहूर्त जो कि दोपहर 12:10 से 12:53 तक रहेगा। तीसरा मुहूर्त सर्वार्थ सिद्धि योग जो सुबह 10:14 से अगले दिन सुबह 07:14 तक रहेगा।

सुरक्षा के निमित्त प्रशासन के कड़े इंतजाम।

प्रयागराज की धरती पर त्रिवेणी संगम के किनारे लगे इस विशाल मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग और जल पुलिस की तैनाती की गई है। माघ माह में केवल स्नान ही नहीं, बल्कि यज्ञ, जप और होम का भी विशेष महत्व है, जिससे समस्त देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। भक्तों का विश्वास है कि संगम की रेती पर किया गया पुण्य कार्य उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *