मध्य प्रदेश का पारा 45 डिग्री, लू का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश मौसम। अप्रैल 2026 के अंत में मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, और कई स्थानों पर तापमान ने सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, छतरपुर, बालाघाट, शाजापुर, देवास,रतलाम, धार, टीकमगढ़, मंडला, सिवनी, निवाड़ी और छिंदवाड़ा में लू का अलर्ट जारी किया गया है.

खजुराहो में इस सीजन में पहली बार पारा 45 डिग्री

मध्य प्रदेश के खजुराहो में इस सीजन में पहली बार पारा 45 डिग्री पहुंच गया. इसके अलावा 9 शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया. वहीं अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। इसके अलावा खजुराहो के नौगांव में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस, सागर-नर्मदापुरम में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस, दमोह में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस, श्योपुर, मंडला, दतिया और टीकमगढ़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.वहीं शाजापुर में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायसेन, सतना, रतलाम और गुना में पारा 43.6 डिग्री रहा. जबकि रीवा-मलाजखंड में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, सीधी में पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस और बैतूल में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मध्यप्रदेश में गर्मी के ताजा हाल (26-27 अप्रैल 2026):

रिकॉर्ड तोड़ तापमान: खजुराहो, धार, और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में तापमान 44°C-45°C के पार पहुंच गया है।
सबसे गर्म इलाके: बुंदेलखंड का खजुराहो सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक बना हुआ है।
प्रमुख शहरों में गर्मी: भोपाल और जबलपुर में भी पिछले 3-4 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है, जहां दिन का तापमान 43°C से ऊपर दर्ज किया गया है।
इंदौर-उज्जैन में ‘वॉर्म नाइट’: मालवा अंचल के इंदौर और उज्जैन में ‘वॉर्म नाइट’ (बेहद गर्म रात) की स्थिति है, जहां रात का तापमान भी सामान्य से काफी अधिक है (इंदौर में 28.6°C तक)।
लू का अलर्ट: मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 25 जिलों में लू (Heatwave) का रेड/येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रशासनिक कदम:

भीषण गर्मी को देखते हुए मैहर और अन्य जिलों में कलेक्टरों ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुबह की कक्षाएं लेने या छुट्टियां घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
सलाह:
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, सिर ढककर निकलें और अधिक से अधिक पानी या तरल पदार्थों का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *