मानसून सत्र के पहले दिन 6 बार स्थगित की गई लोकसभा और राज्यसभा, चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक पर हंगामा

नईदिल्ली। सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई हंगामें की भेट चढ़ गई। स्पीकर ने 6 बार सदन की कार्रवाई को स्थगित किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे लोकसभा का कार्यवाही फिर से शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। उधर हंगामे के बीच लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किया।

नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विफरा विपक्ष

लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान विपक्षी सांसद नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग कर रहे थे। कुछ सांसद पोस्टर-बैनर लेकर सदन के अंदर पहुचे थें। वे लगातार उक्त मुद्रदों पर लंबी चर्चा की मांग करते हुए सदन में हंगामा करते रहे। जिसके चलते मानसून सत्र का पहला दिन हंगामें की भेट चढ़ गया। अब मंगलवार को दुबारा सदन चालू होने पर चर्चा होगी।

भड़के खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों पर डंडे चलाए जा रहे है, आसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है। बच्चे तो अपने ही है।

प्रधानमंत्री ने मीडिया से की चर्चा

सोमवार को संसद भवन पहुचे पीएम मोदी ने सबसे पहले संसद के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। प्रधानमंत्री ने 5 प्रमुख बातें कही है। एक तो उन्होने कहा कि संसद में सार्थक चर्चा जरूरी है, मानसून हो या सत्र प्रोडक्टिव रहें, उन्होने कहा कि देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई। संकट बीच भारत मजबूत रहा।

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ाई जाएगी जजों की संख्या

लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक पेश, 2026 पेश किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 (मुख्य न्यायाधीश सहित) की जाएगी। यह बिल मई में जारी ऑर्डिनेंस की जगह लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *