Lionel Messi Goat India Tour: सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील छेत्री तक जानिए कौन कौन मिला Messi से?

भारत दौरे के दौरान लियोनेल मेसी भारतीय खेल हस्तियों के साथ मंच पर खड़े, आपसी अभिवादन करते हुए

Lionel Messi Goat India Tour: मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी का गोट इंडिया टूर चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि लियोनेल मेसी goat टूर के अंतर्गत अब तक भारत के तीन प्रमुख शहरों का दौरा कर चुके हैं। इस टूर की शुरुआत सबसे पहले कोलकाता से हुई थी, जिसके बाद लियोनेल मेसी हैदराबाद गए थे और अब रविवार को मुंबई गए हैं। लियोनेल मेसी का कोलकाता में होने वाला इवेंट अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया था और उसकी बहुत ही ज्यादा ऑनलाइन आलोचना भी हुई थी।
लोगों को लग रहा था कि इतनी अव्यवस्था के बाद मेसी शायद यह टूर कैंसिल कर सकते हैं । लेकिन मेसी ने टूर कैंसिल नहीं किया और अगले इवेंट के लिए हैदराबाद चले गए। कोलकाता की अव्यवस्था की भरपाई हैदराबाद ने पूरी तरह से कर दी।

Lionel Messi Goat India Tour
Lionel Messi Goat India Tour

हैदराबाद में मेसी से मिले राहुल गांधी

हैदराबाद में मेसी का बड़ा ही भव्य स्वागत किया गया। हैदराबाद का इवेंट इतना सफल रहा कि मेसी से मिलने स्वयं तेलंगाना के मुख्यमंत्री सीएम रेवंत रेड्डी और अपोजिशन लीडर राहुल गांधी पहुंचे हुए थे। हैदराबाद में जैसे ही मेसी स्टेडियम में पहुंचे फैंस ‘मेसी… मेसी’ के नारे लगाने लगे ,जिसे सुनकर मेसी अभीभूत हो गए। अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन को यहां सम्मानित भी किया गया साथ ही साथ उन्होंने कई फुटबाल के लिए अच्छे कार्यक्रम भी शुरू किए।
इसके बाद लियोनेल मेसी हैदराबाद से मुंबई निकल गया जो उनके टूर का अगला पड़ाव था।

मुंबई में तेंदुलकर , सिंघम और सुनील छेत्री ने किया स्वागत

मेसी के टूर का तीसरा पड़ाव मुंबई ,मेसी के लिए रोमांच लेकर आया। यहां मेसी की मुलाकात क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से हुई और सचिन तेंदुलकर ने मेसी को 2011 वर्ल्ड कप विनिंग मैच की जर्सी गिफ्ट की। इसके बाद लियोनेल मेसी ने सचिन को फुटबॉल गिफ्ट किया। यही नहीं मेसी से मिलने सिंघम अजय देवगन भी पहुंचे और साथ ही सुनील छेत्री ( sunil chhetry) ने भी अर्जेंटीना के इस महान फुटबॉलर का स्वागत किया।

और पढ़ें: Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में रखे झूठे बर्तन बिगाड़ देते हैं आपकी बनती हुई किस्मत

सुनील छेत्री ने मेसी से मिलकर उन अटकलों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था सुनील छेत्री मेसी के टूर करने से नाराज हैं। मेसी के स्वागत में फैंस बार-बार मेसी मेसी चिल्ला रहे थे, इससे स्टेडियम में ऊर्जा का संचार बना हुआ था। इसके बाद स्टेडियम में आए लोगों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित किया।

मेसी के सम्मान में क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उन्हें वन एंड ओनली गोट कहा। मेसी की दीवानगी का आलम यह था कि लोग उनके अलावा किसी और को सुनना ही नहीं चाहते थे। लोगों का बढ़ता जोश देखते हुए मेसी भी ग्राउंड पर उतर आए और उन्होंने फैंस की तरफ कई सारी किक्स मार कर फुटबॉल गिफ्ट की।

मेसी का जादू भारतीयों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। मेसी का अगला और आखिरी पड़ाव दिल्ली होने वाला है, जहां संभावना यह जताई जा रही है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *