बॉलीबुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के तार एमपी से जुड़े, इंदौर से पकड़ा गया युवक

इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में इंदौर से प्रांजल नामक युवक को मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस की मदद से आरोपी युवक को पुलिस पकड़ कर मुंबई ले गई। जंहा टाइगर श्रॉफ पर हुए हमलें को लेकर न सिर्फ पूछताछ करेगी बल्कि उसके स्वयं की भूमिका का पता लगाऐगी। ज्ञात हो कि इंदौर में युवक के पकड़े जाने के बाद इस मामले में यह 11वें आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

मोबाइल लोकेशन से पहुची पुलिस

जो जानकारी आ रही है, उसके तहत मुंबई क्राइम ब्रांच को इंदौर में रहे प्रांजल का उसके मोबाईल से लोकेशन मिला था। जिस पर मुंबई की पुलिस इंदौर पहुची थी और इंदौर पुलिस से संपर्क किया। दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर प्रांजल को इंदौर से हिरासत में लिया।

मददगार के रूप में नाम आ रहा सामने

इंदौर में पकड़ा गया प्रांजल नामक युवक का टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की साजिश और शूटरों की मदद करने में नाम सामने आया है, हांलाकि पुलिस पकड़े गए प्रांजल से पूछताछ करेगी। जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है मामला

मुंबई में हुए इस हाई प्रोफाइल हमले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, और पुलिस ने सूरत से 2 पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं जो हमले में इस्तेमाल किए गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस हमले के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हो सकते हैं।

इस तरह के सवाल

इंदौर से पकड़े गए प्रांजल से अब पुलिस पूछताछ करेगी कि वह शूटर के संपर्क में कब और किस माध्यम से आया, फायरिंग से पहले या बाद में उसकी क्या भूमिका रही और क्या उसने आरोपितों को किसी तरह की मदद पहुंचाई थी। पुलिस उसके मोबाइल फोन और संपर्कों से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर सकती है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच आगे बढ़ने के साथ फायरिंग की साजिश में प्रांजल की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *