Daughters Day पर कृति सेनन ने क्यों उठाई महिलाओं की सुरक्षा की आवाज..

Kriti Sanon raises the issue of women's safety on Daughter's Day.

Daughters Day: डॉटर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर बेटियों के लिए शुभकामनाएं दी जा रही है वहीं कृति सेनन ने इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा जुड़े एक गंभीर सवाल की ओर सबका ध्यान लाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा बताया कि रोज की जिंदगी में महिलाओं को किस तरह की सावधानियां करना पड़ता है।

बेटी दिवस पर क्या बोलीं है कृति सेनन?

Daughters Day हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है इस मौके पर कृति सनों ने लोगों से एक बेटी की स्थिति की कल्पना करने को कहा है। उन्होंने ऐसी परिस्थिति के बारे में जिक्र किया है जब कोई लड़की रात के समय अकेले घर लौट रही हो और उसे वालों की कोई पुरुष उसका पीछा कर रहा है या फिर घर पहुंचने से पहले उसका फोन अचानक बंद हो जाए कैसा महसूस होगा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर महिलाओं की चिंता अब कहीं रोज की आदतों में भी दिखाई देने लगी है।इसमें लाइव लोकेशन को शेयर करना, अकेले पैदल जाने के बजाय कैब लेना, पेपर स्प्रे पास में रखना या फिर सफर के दौरान किसी को फोन पर बनाए रखने आदि जैसी घटनाएं शामिल है।

ये भी पढ़े: The Vvaan: संडे कलेक्शन ने मचाया धमाल, डे 2 के बाद उछली कमाई

‘मैं पहुंच गई हूं’ वाली कॉल पर भी उठाया सवाल

Daughters Day के मौके पर कृति सेनन ने खास तौर पर उसे स्थिति पर सबका ध्यान दिलाया है जब कोई बेटी घर पहुंचने के बाद परिवार को सिर्फ यह बताने के लिए फोन करती है कि वह सुरक्षित तरीके से पहुंच गई है। उनके मैसेज का पॉइंट यही था कि ऐसा समाज होना चाहिए जहां महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए हर समय खतरे के हिसाब को ना लगाना पड़े। उन्होंने अपने मैसेज में ऐसे भविष्य की उम्मीद जताई है जहां बेटियों रात में अकेले घर जा सकती है अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सकती है या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल आसानी से कर सकती और पब्लिकली जगह पर बिना किसी डर के घूम सकती है।

ये भी पढ़े: Daughters Day Special: मुश्किल हालात में बेटियों ने किया पिता के सपने को साकार, रीवा की जज बहनें जस्विता-अर्पिता की कहानी

महिलाओं की सुरक्षा पर पहले भी बोल चुकी हैं

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कृति सनों महिलाओं की सुरक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रख रही है उनके पुराने कई सारे बयानों में भी देखा गया है कि उन्होंने महिलाओं को हर समय खुद को सुरक्षित रखने की तरीके बताने के बजाय पुरुषों को महिलाओं का उत्पीड़न न करने की सीख दी है। फिलहाल Daughters Day की मौके पर उनका नया संदेश महिलाओं की स्वतंत्रता सार्वजनिक जगह पर सुरक्षा और रोज की दर को लेकर एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *