54 करोड़ पार हुई hanuman ansh, कंगना ने कहा फिल्म नहीं सत्संग है ये…

Kangana Ranaut calls ‘Hanuman Ansh’ a ‘satsang’; earnings cross ₹54 crore.

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित बनी फिल्म Hanuman Ansh की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने इसे सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि एक सत्संग बताया और ऑडियंस से अपील की है कि वह इस फिल्म को सिनेमा घर में देखने जरूर जाए।

कंगना रनौत ने हनुमान अंश फिल्म को बताया ‘सत्संग’

2 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने नीम करोली बाबा की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म नहीं बल्कि एक सत्संग है जिसमें नीम करोली बाबा से जुड़े लोगों के अनुभवों को खूबसूरती से दिखाया गया है। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी ऑडियंस से फिल्म देखने की अपील भी की है।

कंगना रनौत के द्वारा दिए गए ये रिएक्शन ऐसे समय पर देखने को मिले जब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन हासिल कर लिया है। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में स्किप योर थेरेपी जैसी पंक्ति का भी इस्तेमाल किया है इस फिल्म की तारीफ के संदर्भ में उनकी टिप्पणी के तौर पर देखना चाहिए।

ये भी पढ़े: चौथे सोमवार भी नहीं थमी कमाई, Hanuman Ansh फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर हुआ बड़ा उछाल

Hanuman Ansh फिल्म 7 अगस्त को सिनेमा घर में रिलीज हो गई थी इसकी शुरुआत काफी धीमी थी और पहले दिन करीब 10 लाख रुपए की ही कमाई हुई। इसके बाद ऑडियंस के रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ के कारण इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिलने लगी। 26वें दिन इस फिल्म ने भारत में अनुमानित 8.50 करोड रुपए की कमाई की है। इसके साथ इसका कल भारत नेट कलेक्शन 54 पॉइंट 13 करोड रुपए हो गया। जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 63 पॉइंट 82 करोड़ बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े : Mirzapur मूवी एडवांस बुकिंग शुरू, टिकट 1800 रूपये तक बिक रहे….

नीम करोली बाबा पर आधारित है ये फिल्म

हनुमान अंश फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी के द्वारा किया गया है और शोभिनव सत्‍या ने इसमें नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी आस्था भक्ति और बाबा से जुड़े लोगों की अनुभव पर ही केंद्रित है। इस फिल्म की खास बात इसकी कम बजट वाली शुरुआत और बाद में मिली ऑडियंस की रिएक्शन को बताया जा रहा है। इसका बजट करीब 1.8 करोड रुपए ही बताया गया है ऐसे में शुरुआती कमजोर प्रदर्शन के बाद 50 करोड रुपए से ज्यादा नेट कलेक्शन तक पहुंचना इसकी यात्रा को और भी खास बनाता है।

अपने चौथे सप्ताह में भी फिल्म में मजबूत प्रदर्शन हासिल किया है मंगलवार को इसकी अनुमानित कमाई 8.50 करोड़ रुपये रही जो इसी दिन टॉक्सिक की कमाई से ज्यादा है। हालांकि दोनों फिल्मों की बजट और रिलीज स्केल में बहुत बड़ा अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *