16 मार्च तक जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के पहल से काम पर लौटा जूडा

एमपी। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ संयुक्त बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है और काम पर वापस लौटने का निणर्य मेडिकल कॉलेज का जूडा लिया है। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। जूनियर डॉक्टरों के संगठन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बैठक में जूनियर डॉक्टरों की सभी लंबित मांगों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई है।

लंबित स्टाइपेंड संशोधन की मांग

इससे पहले सोमवार को जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहे। लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने सुबह 9 बजे से हड़ताल किए और उनकी हड़ताल शाम 5 बजे तक चलती रही। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ संयुक्त बैठक के बाद जेडीए ने निर्णय लिया है कि हड़ताल को 16 मार्च तक के लिए फिलहाल स्थगित कर दिया जाए।

इस लिए डॉक्टरों की बढ़ रही है नाराजगी

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अनुसार, सीपीआई आधारित स्टाइपेंड संशोधन शासन के आदेश के अनुसार एक अप्रैल 2025 से लागू होना था। यह अब तक लागू नहीं किया है। कई बार निवेदन के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। इससे डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *