Jammu Kashmir School Book Controversy: “बच्चे देश का भविष्य होते हैं, लेकिन उन्हें इतिहास ही गलत पढ़ाया जाए और देश के बारे में झूठी जानकारी दी जाए तो? क्या वो देश का भविष्य बन पाएंगे? क्या वो देश की भलाई के बारे में कभी सोचेंगे?
जम्मू कश्मीर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां सरकारी स्कूलों में एक ऐसी किताब पढाई जा रही थी जिसमे जम्मू कश्मीर को इंडिया ऑक्युपाईड कश्मीर और आतंकियों को मसीहा बताया गया है. इस किताब का नाम है पर्सनालिटीज एन्ड लेजेंड्स ऑफ़ जम्मू कश्मीर (Personalities and Legends of Jammu & Kashmir)यानी जम्मू-कश्मीर की हस्तियां और दिग्गज। और इस किताब में किसे लेजेंड्स कहा क्या है आपको मालूम है? हाफिज सईद को जो 26/11 आतंकी हमले का मास्टर माइंड है, सैयद अली शाह गिलानी, मसरत आलम और मीरवाइज उमर फारूक को जो हमेशा कश्मीर को जो तामउम्र भारत से कश्मीर को अलग कर पाकिस्तान से जोड़ने की मुहीम चलाते रहे, कश्मीर में कट्टरपंथ फैलाते रहे. इस किताब में पुलिस अधिकारी अमर चंद के हत्यारे, बैंक डकैती के दौरान एक बैंक कर्मचारी की हत्या करने वाले आतंकी मकबूल भट्ट को शहीद बताया गया है जिसकी रिहाई के लिए JKLF से जुड़े आतंकियों ने भारतीय राजनयिक रवींद्र म्हात्रे का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी.
और सबसे बड़ी बात कश्मीरी बच्चो को यह पढ़ाया जा रहा था कि जम्मू कश्मीर, इंडियन ऑक्यूपाइड कश्मीर है यानी भारत ने कश्मीर पर कब्जा किया है.
पूरी खबर वीडियो में देखें



