डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला अंतर्गत जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे रक्त-रंजित हो गया। जंहा गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव के पास एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को कुचल कर मौत की नींद सुला दिया। इस हादसे वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
कंम नही हुई रफ्तार
कैप्सूल चालक इतनी बड़ी घटना करने के बाद भी वाहन की रफ्तार कंम नही किया और भागने के चक्कर में अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी और बिजली के पोल को तोड़ता हुआ यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसा। जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
पिकअप पंचर होने से सड़क पर बैठे थे लोग
जानकारी के अनुसार परसवाह गांव के निवासी एक पिकअप से सिलयारी गांव में एक ’चौक कार्यक्रम’ से लौट रहे थे। किकरा तालाब के पास पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहा था, जबकि पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर पास में ही बैठ गए थे। इसी दौरान अमरकंटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिसमें परसवाह निवासी 35 वर्षीय राजकरण, करबे मट्ठा गांव निवासी 50 वर्षीय बिहारी एवं उसका बेटा तथा 35 वर्षीय पवन मराठी एवं 58 वर्षीय बिसाहू धुर्वे निवासी उफरी के रूप में पहचान की गई है। घटना में 20 वर्षीय उदय प्रताप घायल हो गया है।




