Isha Ambani एक बार फिर अपने फैशन को लेकर चर्चाओं में है। हाल ही में ईशा अंबानी की एक शादी में शामिल होने की सामने आई फोटोस में वह शैंपेन गोल्ड और पेस्टल पिंक ब्राइडल लहंगे में नजर आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके इस लुक ने सोशल मीडिया और फैशन सर्कल में एक खास ध्यान आकर्षित कर लिया है।

ईशा अंबानी का लहंगा किसने डिजाइन किया?
प्राप्त जानकारी के अनुसार,Isha Ambani की मशहूर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा तैयार किया गया डिजाइनर लहंगा पहना है। ये ड्रेस शैंपेन गोल्ड बेस और पिंक पेस्टल टोन पर मिक्सड है। इस लहंगे पर बारीक से कढ़ाई और हार्ड तरीके से हाथों से वर्क किया गया है। जो डिजायनर जोड़ी की पारंपरिक भारतीय कारीगर के लिए पहचानी जाती है। साथ ही इस लहंगे के ब्लाउज में डीप नेकलाइन और बैकलेस पैटर्न बनाया गया है जिससे यह डिजाइन एक मॉडर्न स्टाइल की झलक देता है।
ये भी पढ़े : O Romeo Review: शाहिद कपूर की नई फिल्म हिट या फ्लॉप? जाने…..
ज्वेलरी बनी मुख्य आकर्षण
ईशा अंबानी ने अपने इस लुक के साथ एमराल्ड और डायमंड ज्वेलरी को पहना हुआ है। भारी नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका ने पूरे अंदाज को एक रॉयल लुक दे दिया है। ईशा अंबानी हल्के रंग के लहंगे के साथ गहरे हरे एमराल्ड का कंट्रास्ट स्पष्ट नजर आ रहा है। फैशन की दुनिया के लोगों के मुताबिक पेस्टल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी का ये मिक्सर इन दोनों ब्राइडल फैशन में काफी फेमस हो रहा है।
मेकअप और हेयरस्टाइल में संतुलन
भारी भारतीय कपड़े और ज्वेलरी होने के बावजूद उन्होंने अपने मेकअप को बहुत ही सॉफ्ट रखा है।न्यूड लिप शेड, हल्का स्मोकी आई मेकअप और मिडिल-पार्टेड लो बन हेयरस्टाइल ने लुक को काफी बैलेंस बनाए रखा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तरह का संतुलित तरीके का मेकअप स्टाइल जब आउटफिट और ज्वेलरी पर रहता है तो सारी प्रस्तुति ज्यादातर प्रभावशाली लगती है।
ये भी पढ़ें : Anand Sagar death: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का मुंबई में हुआ निधन
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
Isha Ambani की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आने पर काफी सारे यूजर्स के द्वारा उनके लुक की तारीफ की जा रही है। कई सारे फैशन पेज और स्टाइल एक्सपर्ट ने इस इंडियन ड्रेस को मौजूदा ब्राइडल ट्रेंड में जोड़कर शेयर किया है। कुल मिलाकर ईशा अंबानी का या लोग एक बार फिर उनके फैशन की पसंद को लेकर चर्चा में आ गया है क्योंकि उन्होंने आधुनिक तरीके से पारंपरिक परिधान को पहना है।
