महंगाई का बम, कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा

LPG। देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही महंगाई ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आम जनता के बजट पर कड़ा प्रहार करते हुए केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा किया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सीधे 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। आम जनता के लिए अच्छी खबर यह है कि रसोई गैस की कीमतों को स्थिर रखा गया है।

आम लोगों पर पड़ेगा इसका सीधा असर

दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए, ग्वालियर में 3296 रुपए और उज्जैन में 3241 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। दो महीने में रेट 1248 रुपए बढ़ चुके हैं। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा।

2026 में तीसरी बार बढ़े दाम

साल 2026 में यह लगातार तीसरी बार है जब कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को 144 ₹ और 1 अप्रैल को 200 ₹ की वृद्धि हुई थी। लेकिन इस बार की 993 ₹ की उछाल ने होटल और रेस्टोरेंट मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। होटल और कैटर्स में 10 प्रतिशत तक कॉस्टिंग का फर्क पड़ेगा। 500 लोगों के 5 लाख रुपए के खाने का बजट अब 45 से 50 हजार रुपए तक बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *