Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने मेघालय हाईकोर्ट जाएगी शिलांग पुलिस

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कराने के लिए शिलांग पुलिस मेघालय हाईकोर्ट (Meghalaya High Court) जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने गवाहों को प्रभावित करने की आशंका जताते हुए कहा है कि सोनम इस मामले की मास्टरमाइंड है, इसलिए उसे जमानत मिलने से जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। सोनम की जमानत को आधार बनाकर अन्य आरोपित भी अब जमानत की मांग करने लगे हैं।

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग पुलिस इंदौर-टू-शिलांग हनीमून मर्डर केस (Indore to Shillong Honeymoon Murder Case) में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सत्र न्यायालय से मिली जमानत रद्द कराने के लिए मेघालय हाईकोर्ट (Meghalaya High Court) जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस गंभीर हत्याकांड में सोनम मास्टरमाइंड (Mastermind) की भूमिका में है। जमानत मिलने के बाद वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है, जिससे पूरे मामले की जांच प्रभावित होने का खतरा है। इसके अलावा, सोनम की जमानत को आधार बनाकर अन्य आरोपियों ने भी जमानत के लिए अर्जियां दाखिल करना शुरू कर दिया है।

पुलिस इन बिंदुओं पर करेगी चुनौती

सरकारी वकील केशव गौतम ने पुष्टि की है कि शिलांग पुलिस उसी सत्र न्यायालय के जमानत आदेश के उन बिंदुओं को आधार बनाकर हाईकोर्ट में चुनौती देगी, जिन पर सोनम को राहत दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों को और मजबूती से तैयार कर रही है ताकि हाईकोर्ट में जमानत रद्द करने की याचिका मजबूत स्थिति में रखी जा सके।

सशर्त जमानत पर सवाल

बता दें कि इंदौर के सहकार नगर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की सत्र न्यायालय ने सशर्त जमानत (Conditional Bail) दी थी। जमानत देते समय न्यायालय ने शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स थाना पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने पाया कि सोनम की गिरफ्तारी के समय हत्या की वास्तविक धाराओं के बजाय गलत धाराएं लगाई गईं। साथ ही आरोपी को उसके अपराध की जानकारी भी नहीं दी गई, जिसे कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया की गंभीर खामी और संविधान के तहत मिले मौलिक अधिकारों (Fundamental Rights) का उल्लंघन माना। न्यायालय ने यह भी कहा कि 10 महीने बीत जाने के बावजूद SIT ने जांच पूरी नहीं की है और सभी गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।

राजा के भाई भी हाईकोर्ट जाएंगे

इस बीच मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी (Vipin Raghuvanshi) ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सोनम की जमानत खारिज कराने के लिए मेघालय हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। विपिन ने वकील से संपर्क कर लिया है और आवश्यक दस्तावेज भी जमा कर दिए गए हैं।

राज कुशवाह की जमानत पर आज फैसला संभव

दूसरी ओर, सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह (Raj Kushwaha) की जमानत पर शिलांग सत्र न्यायालय शुक्रवार को फैसला सुना सकता है। सोनम को मिली जमानत को आधार बनाते हुए राज के वकील योबिन ने कोर्ट में अर्जी दी थी। बुधवार को बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

शिलांग से बाहर जाने की तैयारी में सोनम?

जमानत मिलने के बाद सोनम को वकीलों की मदद से शिलांग में किसी सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। कोर्ट की अनुमति के बिना वह शिलांग नहीं छोड़ सकती। सूत्रों का कहना है कि सोनम शिलांग से बाहर जाने के लिए भी कोर्ट में अर्जी दायर कर सकती है। इसमें वह खुद पर हमले का खतरा (Threat to Life) बताकर अनुमति मांग सकती है। मई 2025 में हुई इस घटना ने पूरे मेघालय में सनसनी फैला दी थी और पर्यटन उद्योग (Tourism Industry) पर बुरा असर पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघालय सरकार को टूरिस्टों की सुरक्षा की गारंटी देनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *