रीवा: शादी समारोह में ‘कट्टा’ चमकाकर खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दहशत में बाराती

A youth was attacked at a wedding ceremony in Rewa.

रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गंगोत्री गार्डन में बीती रात खुशियों का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बदमाशों ने सरेराह कट्टा लहराते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी गोलू और अनिकेत चिकवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कृष्णा चिकवा को निशाना बनाया और उन पर अचानक टूट पड़े।

फरियादिया साधना चिकवा ने आरोप लगाया कि हमलावर अपने साथ अवैध हथियार लेकर आए थे और बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी जमकर अभद्रता व धक्का-मुक्की की गई। गनीमत रही कि बारातियों की भारी भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

परिजनों का दावा है कि ये हमलावर आदतन अपराधी हैं, जो पूर्व में भी मुंबई और रीवा में तीन बार कृष्णा पर हमला कर चुके हैं, लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते उनके हौसले सातवें आसमान पर हैं। देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *