एमपी के दतिया में अधाधूंध फायरिंग, एक की मौत, सगाई कार्यक्रम से लौट रहा था युवक

दतिया। एमपी के दतिया में बेखौफ बदमाशों ने अधाधूंध फायरिंग करके कार सवार एक युवक को मौत की नींद सुला दिए है। मृतक की पहचान गल्ला मंडी निवासी 24 वर्षीय विशाल कुशवाहा के रूप में की गई है। यह घटना सिद्धार्थ कॉलोनी के पास की है। जानकारी के तहत कार पर बाइक सवार बदमाशों ने 10 से 15 राउंड गोली चलाए है। रात के सन्नाटे में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा और गोली की आवाज सुनकर लोगो की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सगाई समारोह से लौट रहा था युवक

जो जानकारी आ रही है उसके तहत मृतक एक परिचित की सगाई समारोह से लौट रहा था। रात तकरीबन 10 बजे जैसे ही वह सिद्धार्थ कॉलोनी के पास पहुचा तो घात लगाकर बैठे एक दर्जन हमलाबरों ने उसकी कार रूकवाई और गोली चलानी शुरू कर दिए। घायल के सिर और शरीर समेत कई स्थानों पर गोली लगने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया।

आपसी रंजिश में वारदात

शहर में हुए गोली कांड की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुची और घटना को लेकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टा में माना जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है। बहरहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करके हमलाबरों की पहचान करने में लगी हुई है, तो वही परिजनों एवं परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। युवक पर किए गए हमले की जानकारी लगते ही परिजन भी पहुच गए और बेटे का खून से लथपथ शव को देखकर उनके आशू छलक पड़े। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद ही इस हमलें की असली वजह सामने आऐगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *