रिस्क लेकर ट्रेन में बैठे सांसद मनोज तिवारी, फिर जो हुआ देखने लायक था!

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मनोज तिवारी नेता नहीं बल्कि एक आम यात्री की तरह ट्रेन में सफर करते दिख रहे हैं. वो ट्रेन के TTE और अटेंडेंट स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि सिर्फ रेलवे की बुराई मत करो, अच्छे काम पर शाबाशी भी दो.

क्या है पूरे वीडियो में?

मनोज तिवारी दिल्ली से लुधियाना जाने वाली 12471 स्वराज एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. वीडियो में वो जनरल कोच में नहीं बल्कि रिजर्व्ड कोच में TTE के साथ बैठे हैं। वो कैमरे पर कहते हैं कि TTE उद्देश्य जी उनके छोटे भाई जैसे हैं। इसके बाद वो बारी-बारी से रेलवे अटेंडेंट से भी मिलवाते हैं और फिर अपने स्टाफ छुट्टन को बुलाते हैं.

वीडियो में मनोज तिवारी खुद बताते हैं, “आज मैं बहुत अच्छा फील कर रहा हूं. हम लोगों के पास सिर्फ एक ही रिजर्वेशन था, फिर भी हमने रिस्क लिया और देखिए हम सबको बैठने की जगह मिल गई. ” इस दौरान वो काफी खुश नजर आ रहे हैं.

उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन एकदम राइट टाइम चल रही है। वो सुबह 5:40 बजे दिल्ली से बैठे थे और 10:10 बजे तक लुधियाना पहुंचने वाले हैं. यानी पूरा सफर तय समय पर पूरा हो रहा है.

आपको बता दें कि लोकसभा सांसदों को भारतीय रेलवे में फर्स्ट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास में फ्री यात्रा करने की सुविधा मिलती है. लेकिन ये सुविधा ट्रेन छूटने से ठीक पहले नहीं मिलती. अगर सीट खाली रहती है तो रेलवे उन्हें एडजस्ट कर देता है. मनोज तिवारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था.

X पर क्या लिखा सांसद ने?

इस वीडियो को अपने X अकाउंट पर शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा – “रेल कर्मचारी हों या कोई और.. हमें सिर्फ शिकायत ही नहीं प्रोत्साहन भी देते रहना चाहिए। ये भी किसी की संतान, किसी के पति-पत्नी और किसी के माता-पिता हैं. आज सुबह मैंने दिल्ली से लुधियाना तक स्वराज एक्सप्रेस में यात्रा की. ट्रेन के यात्रियों ने भी रेलवे की व्यवस्था की तारीफ की। TTE और कर्मचारियों के साथ हमने फोटो भी खिंचवाई, ट्रेन बिल्कुल समय पर पहुंची.”

वीडियो पर जनता के दो तरह के रिएक्शन

मनोज तिवारी के इस वीडियो के बाद कमेंट सेक्शन दो हिस्सों में बंट गया. एक तरफ लोग उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा “अच्छे काम की तारीफ होना बहुत जरूरी है.” दूसरे ने लिखा “ये आपकी अच्छी सोच और अच्छे दिल को दिखाता है.”

तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने नाराजगी भी जताई. एक यूजर ने लिखा “आप MP हैं इसलिए आपके साथ उनका व्यवहार अच्छा है, आम आदमी के साथ यही TTE बहुत बुरा बर्ताव करते हैं. सीधे मुंह बात तक नहीं करते, ऐसे में आम यात्री तारीफ कैसे करे?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *