भारत नरक का द्वार! ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा? सरकार ने क्या जवाब दिया

India Hellhole Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक चिट्ठी में भारत और चीन को ‘हेल होल’ यानी ‘नरक का द्वार’ (Hellhole) बताया। यह बयान जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता (Birthright Citizenship) को लेकर चल रही बहस के बीच सामने आया है।

जन्म से नागरिकता पर उठाए सवाल

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में जन्म के आधार पर नागरिकता देने की व्यवस्था का गलत फायदा उठाया जा रहा है। उनके मुताबिक, प्रवासी (अमेरिका में बच्चों को जन्म देकर उन्हें नागरिकता दिलाते हैं और फिर पूरे परिवार को बुला लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे का फैसला अदालतों या वकीलों से नहीं, बल्कि देशव्यापी वोटिंग (से होना चाहिए।

कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर पर टिप्पणी

ट्रम्प ने दावा किया कि California के टेक सेक्टरमें भारत और चीन के लोगों का दबदबा है। उनके अनुसार, हाई-टेक जॉब्स में भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और कुछ खास देशों के लोगों को प्राथमिकता मिल रही है। उन्होंने कहा कि इससे अन्य उम्मीदवारों के लिए अवसर कम हो रहे हैं और सिस्टम पक्षपाती बन गया है।

प्रवासी संगठनों पर भी साधा निशाना

ट्रम्प ने American Civil Liberties Union पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संगठन अवैध प्रवासियों (Illegal Immigrants) के पक्ष में काम करता है और ऐसी नीतियों को बढ़ावा देता है जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है। उन्होंने यहां तक कहा कि इस संगठन पर सख्त कानूनों (Strict Legal Action) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

वेलफेयर सिस्टम और हेल्थ सर्विसेज पर आरोप

ट्रम्प ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवासी अमेरिका की हेल्थकेयर और वेलफेयर स्कीम्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे करदाताओं पर बोझ बढ़ता है। उन्होंने दावा किया कि अस्पतालों में छोटी बीमारियों के लिए भी ज्यादा खर्च दिखाया जाता है और सिस्टम का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बयान से बढ़ सकता है कूटनीतिक तनाव

ट्रम्प का यह बयान भारत और चीन जैसे देशों के साथ कूटनीतिक संबंधों पर असर डाल सकता है। पहले भी उनके ऐसे बयानों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *