भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर अपना आक्रोष व्यक्त किए है। कांग्रेस प्रवक्ता समेत अन्य नेताओं ने कहा कि जिस तरह से राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महिला पार्षद के फीगर को लेकर मंच से बोल रहे है और बयान वायरल हो रहा है। वह ठीक नही है। महिलाओं के फीगर को लेकर मंच पर जिस तरह के बयान दिए। उससे महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी मंत्री की जमकर आलोचना हो रही है और लोग इसे एक महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बता रहे हैं।
महिला पार्षद के फीगर को लेकर कही बात
कांग्रेस के नेताओं कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें विजयवर्गीय महिला पार्षद का जिक्र करते हुए कहते दिख रहे हैं, दीदी की भी चौड़ाई थोड़ी बढ़ गई है। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मंत्री की आलोचना करते हुए स्तीफे की मांग किए है।
बोले प्रवक्ता
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने विजयवर्गीय की आलोचना की और राज्य सरकार से उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि ये वही कैलाश विजयवर्गीय हैं जो भाई-बहन के रिश्तों के बारे में बेतुके बयान देते हैं। अब वह महिलाओं की चौड़ाई के बारे में बात कर रहे हैं। यह किस तरह का आपत्तिजनक बयान है? ज्ञात हो कि बीजेपी नेता एवं प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इस तरह बयान आना कोई पहला वक्या नही है, बल्कि वे अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे है।
क्या था मंत्री का बयान?
इंदौर में आयोजित एक विकास कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद का जिक्र किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के अनुसार, उन्होंने पार्षद की तरफ इशारा करते हुए कहा, “…दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई है थोड़ी सी…”।
कांग्रेस का तीखा रिएक्शन और मांगें
वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस हमलावर हो गई है और उन्होंने भाजपा व मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है:
- सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग: कांग्रेस नेताओं ने कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को ‘फूहड़ मजाक’ और ‘अमर्यादित’ करार देते हुए उनसे तुरंत जनता और महिलाओं से सार्वजनिक माफी मांगने तथा अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
- बीजेपी की मानसिकता पर सवाल: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक जिम्मेदार सार्वजनिक मंच पर महिला जनप्रतिनिधि की शारीरिक बनावट (बॉडी शेमिंग) पर टिप्पणी करना भाजपा नेताओं की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
- गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप: कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि जब सत्ताधारी दल के इतने वरिष्ठ मंत्री महिलाओं के शारीरिक रूप-रंग पर ऐसी टिप्पणी करेंगे, तो समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।




