सागर। अस्पताल में एक 3 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी किए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह मामला सागर शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से सामने आया है। यहां भर्ती एक मरीज ने बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर आरोपी की पहचान आदि कर रही है।
टॉयलेट में किया गलत काम
जानकारी के तहत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ईलाज के लिए भर्ती मरीज ने वहां भर्ती एक तीन साल की मासूम को उस समय हवस का शिकार बनाया जब वह टॉयलेट गई थी। इसी बीच भर्ती मरीज टॉयलेट में घुस गया और उसके साथ गलत काम किया। रोती बिलखती बच्ची वहां से निकली और अपनी मां को पूरी बात बताई, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया।
अस्पताल प्रशासन में खलबली
मासूम बच्ची के साथ अस्पताल के अंदर गलत काम होने की जानकारी सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। तो वही अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की मुख्य बातें (8 मई 2026):
- पीड़ित बच्ची: 3 साल की बच्ची, जो सर्जरी वार्ड में अपनी मां के साथ भर्ती थी।
- आरोपी: गुड़डू कुर्मी, जो रहली क्षेत्र का निवासी है और अपने एक्सीडेंट के इलाज के लिए बीएमसी में भर्ती था।
- घटनास्थल: बीएमसी परिसर (शौचालय/वार्ड)।
- कैसे हुआ खुलासा: मासूम ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को सूचित किया।
- पुलिस कार्रवाई: मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के फरार होने की खबर है, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और तलाश जारी है।
- बीएमसी प्रशासन: मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।




