TVK Vijay Latest News: तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। अभिनेता विजय (Vijay) की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (Tamilaga Vettri Kazhagam – TVK) अब सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है। कांग्रेस (Congress) के समर्थन के बाद अब विदुथलाई चिरुथैगल काची (Viduthalai Chiruthaigal Katchi – VCK), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India – CPI) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India Marxist – CPI(M)) भी विजय के साथ आने को तैयार बताए जा रहे हैं। इससे विजय के मुख्यमंत्री (Tamil Nadu CM Face) बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक TVK को अब बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों का आंकड़ा मिल चुका है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election 2026) में TVK ने 108 सीटें जीती थीं। विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते थे, लेकिन एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की संख्या 107 रह जाएगी। कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के बाद TVK के पास 112 विधायक हो गए थे। अब CPI, CPI(M) और VCK के 2-2 विधायकों का समर्थन मिलने से आंकड़ा बहुमत तक पहुंच गया है।
राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर (Governor Rajendra Arlekar) से मिलने के लिए विजय लगातार तीसरे दिन समय मांग रहे हैं। इससे पहले 6 और 7 मई को भी विजय ने मुलाकात की कोशिश की थी, लेकिन राज्यपाल ने साफ कहा था कि पहले बहुमत साबित करने वाले समर्थन पत्र लेकर आएं। अब TVK खेमे का दावा है कि जरूरी समर्थन जुट चुका है और जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार विजय सरकार (Vijay Government Formation) में सहयोगी दलों को भी जगह दी जाएगी। VCK को एक मंत्री पद मिलने की संभावना है, जबकि CPI और CPI(M) को मिलाकर दो मंत्रालय दिए जा सकते हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि विजय गठबंधन राजनीति (Coalition Politics in Tamil Nadu) के जरिए स्थिर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
तमिलनाडु की राजनीति में इस बदलाव का असर राष्ट्रीय स्तर पर भी दिख रहा है। DMK और कांग्रेस के रिश्तों में आई दरार अब खुलकर सामने आने लगी है। DMK सांसद और पार्टी की उप महासचिव कनिमोझी करुणानिधि (Kanimozhi Karunanidhi) ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) को पत्र लिखकर संसद में DMK सांसदों की सीट बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म हो चुका है, इसलिए संसद में साथ बैठना अब राजनीतिक रूप से उचित नहीं है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय का उभार (Vijay Political Rise) तमिलनाडु में एक नई राजनीतिक धुरी तैयार कर सकता है। लंबे समय से राज्य की राजनीति DMK और AIADMK के बीच घूमती रही है, लेकिन अब TVK तीसरे बड़े विकल्प के रूप में उभरती दिख रही है। विजय की लोकप्रियता, युवाओं में पकड़ और एंटी-इंकम्बेंसी फैक्टर ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
सोशल मीडिया पर भी “विजय सीएम” (Vijay CM Trending), “TVK Government” और “Tamil Nadu New CM” जैसे कीवर्ड तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत है।




