डिंडौरी। डिंडौरी जिला मुख्यालय में बुधवार की रात चल रहे एक विवाह कार्यक्रम फिल्मी ड्रामा से कम नहीं था. यहां एक शादी समारोह के दौरान जबरदस्त हंगामा मच गया, जब दूल्हे की गर्लफ्रेंड अचानक स्टेज पर आ गई. दूल्हे की प्रेमिका वरमाला कार्यक्रम में हंगामा मचाने लगी। इस बात से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ प्रेमिका की जमकर पिटाई की। इस पिटाई से दूल्हा मनीष कुमार बेहोश हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराते हुए, दूल्हा और उसकी प्रेमिका को अपने साथ कोतवाली ले गई। इस हंगामे के कारण शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं।

अंतिम बार मिलने के लिए बुलाया था
प्रेमिका ने आरोप लगाया कि उसने अपने प्रेमी मनीष कुमार को विवाह के पहले अंतिम बार मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। इसीलिए वह शादी कार्यक्रम में पहुंच गई। बताया गया कि ग्राम भैंसवाही से बारात जिला मुख्यालय आई थी। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। फिलहाल दुल्हन और दूल्हे के परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है, और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।




